फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Speeding truck hit car in Kanpur, police officer died and constable injured

Kanpur Accident: तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, दरोगा की मौत और सिपाही घायल, चालक फरार

Thu, 03 Nov 2022 09:44 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 03 Nov 2022 09:44 AM IST
सार

जाजमऊ थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रही कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में सीतापुर में तैनात दरोगा की मौत हो गई, जबकि सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया।
 

विज्ञापन
Speeding truck hit car in Kanpur, police officer died and constable injured
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के शुक्लागंज में कोतवाली गंगा घाट के जाजमऊ चौकी क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हो गया। कल्लू पुरवा हाईवे मार्ग मोड़ के निकट तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। इस सड़क दुर्घटना में सीतापुर में तैनात दरोगा की मौत हो गई, जबकि सिपाही घायल हो गया।

विज्ञापन

वहीं, हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।  पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मिली जानकारी के अनुसार, जनपद फतेहपुर निवासी दरोगा मनीष सिंह वर्तमान में जनपद सीतापुर के थाना सकरन के एसओ हैं। वो अपने साथी सिपाही प्रशांत के साथ एक निजी कार से सीतापुर से झांसी साक्ष्य के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन

बुधवार देर रात तकरीबन दो बजे कोतवाली गंगा घाट के जाजमऊ चौकी क्षेत्र के जाजमऊ हाईवे के कल्लू पुरवा मोड़ के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ते हुए कानपुर लेन पर पहुंच गई। इसी बीच कानपुर की ओर से आ रहा ट्रक सीधे कार से जा टकराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन कर कार में फंसे दरोगा और सिपाही को निकालकर कानपुर के रीजेंसी अस्पताल भेजा। यहां दरोगा को मृत घोषित कर दिया गया। सीओ सिटी आशुतोष कुमार ने बताया विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed