फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Speeding Scorpio hit the bike in Mahoba, youth killed and cousin injured

Mahoba Accident: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत, मौसेरा भाई घायल

Thu, 10 Nov 2022 12:38 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 10 Nov 2022 12:38 PM IST
सार

झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर रैपुरा गांव के पास स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि मौसेरा भाई घायल हो गया।  पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और चालक की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Speeding Scorpio hit the bike in Mahoba, youth killed and cousin injured
क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महोबा जिले में झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं, मौसेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा पचपहरा-रैपुरा पेट्रोल पंप के पास हुआ है। स्कॉर्पियो चालक घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराकर फरार हो गया।

विज्ञापन

अस्पताल में खड़ी दुर्घटनाग्रस्त कार को पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जनपद हमीरपुर के सेला करहरा गांव निवासी गयादीन का पुत्र कल्लू (19) गुरुवार की सुबह करीब नौ बजे बाइक से मौसेरे भाई संदीप (26) निवासी सूपा के साथ महोबा में मजदूरी का काम करने आ रहा था।
विज्ञापन

तभी हाईवे पर पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे दोनों युवक उछलकर दूर जा गिरे और घायल हो गए। हेलमेट न लगाए होने से सिर पर गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना के बाद सड़क पर पड़े घायलों को राहगीरों की मदद से स्कॉर्पियो चालक जिला अस्पताल लाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर ने कल्लू को मृत घोषित कर दिया, जबकि संदीप के भर्ती किए जाने बाद चालक अस्पताल में ही स्कॉर्पियो खड़ी कर फरार हो गया। घटना से मृतक की मां गुड्डो, भाई भुवन, अमरचंद्र व रामकुमार का अस्पताल परिसर में रो-रोकर बुरा हाल रहा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और चालक की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed