फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Speeding dumper hits bike-riding father and son, son dies

Kanpur News: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार पिता- पुत्र को मारी टक्कर, बेटे की मौत

Wed, 10 Jul 2024 10:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Wed, 10 Jul 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
Speeding dumper hits bike-riding father and son, son dies
शिवली। पारिवारिक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे बाइक सवार पिता- पुत्र को बैरी- मैथा मार्ग पर सूरजपुर के पास तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने बेटे को मृत घोषित कर दिया। जबकि पिता को गंभीर हालत में हैलट कानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

शिवली कोतवाली क्षेत्र के तातमऊ खखरा निवासी विश्वनाथ मंगलवार रात 8 बजे के करीब बेटे बिलायती नाथ (20) के साथ हृदयपुर जोगी डेरा में चचेरे भाई मुनेश्वर नाथ की बेटी कीर्ति की शादी में शामिल होने जा रहे थे। बैरी- मैथा मार्ग पर सूरजपुर के पास पहुंचने पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़ कर भाग निकला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को शिवली सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉ. सिंधुजा सिंह ने बिलायती नाथ को मृत घोषित कर दिया। जबकि विश्वनाथ की हालत को गंभीर देखते हुए हैलट रेफर कर दिया। अनहोनी पर मां मालती देवी, भाई पंकज, अंकित, बहन रमा बिलखती रही। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया है। कोतवाल संजय गुप्ता ने बताया चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

--------
बारात के चार दिन पहले ही उठ गई अर्थी
चचेरी बहन की शादी में शामिल होने जा रहे बिलायती नाथ की सड़क हादसे में मौत के बाद परिवार के लोगों काहाल बेहाल रहा। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचने पर मां मालती देवी फफक कर रो पड़ी। उसने बताया कि बेटे की शादी बनीपारा जोगी डेरा निवासी प्रिया के साथ तय हुई थी। 14 जुलाई को उसकी बारात जानी थी। इसको लेकर परिजन बहुत खुश थे। इधर घर पर शादी की तैयारियां चल रही थी। बेटे की मौत के बाद जहां शादी की खुशियां गम में बदल गई। वहीं परिवार व रिश्तेदारों का हाल बेहाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed