फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Special trains will run for the candidates, six racks in reserve.

Kanpur News: परीक्षार्थियों के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, रिजर्व में छह रैक

Sat, 25 Apr 2026 02:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Special trains will run for the candidates, six racks in reserve.
कानपुर। होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर रेलवे ने विशेष इंतजाम किए हैं। झांसी, प्रयागराज, कानपुर से स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं तो कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर छह रैक भी रिजर्व में खड़े किए गए हैं। परीक्षार्थियों की भीड़ के मद्देनजर शुक्रवार को रेलवे अधिकारियों और जीआरपी, आरपीएफ की बैठक हुई। हर दिन 40 हजार के आसपास परीक्षार्थी आएंगे।
विज्ञापन

कानपुर सेंट्रल स्टेशन के डिप्टी सीटीएम आकांशु गोविल ने बताया कि शुक्रवार रात से ही सीसीटीवी यम से मॉनिटरिंग शुरू कर दी गई। हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं और सभी की ड्यूटी लगा दी गई है। रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेलवे पुलिस ने 12 क्विक रिस्पांस टीम, दस रस्सा टीमें बनाई है।
विज्ञापन

विभिन्न रूटों पर स्पेशल ट्रेनें भी चलाई गई हैं। एक विशेष ट्रेन झांसी से दोपहर डेढ़ बजे चलकर मोंठ, एट, उरई, कालपी, पुखराया, भीमसेन स्टेशन रुकते हुए कानपुर आएगी। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से कानपुर के बीच स्पेशल ट्रेन शाम साढ़े छह बजे चलेगी। चित्रकूट धाम, कर्वी से कानपुर के बीच एक विशेष ट्रेन शाम सात बजे चित्रकूट रेलवे स्टेशन से चलेगी। कानपुर से ललितपुर के बीच एक स्पेशल ट्रेन सेंट्रल स्टेशन से शाम 05:20 बजे निकलेगी। बैठक में एडीएम सिटी राजेश कुमार, आरपीएफ प्रभारी एसएन पाटीदार, जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ओमनारायण सिंह व चेकिंग स्टाफ के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


100 अतिरिक्त बसें चलेंगी
कानपुर-लखनऊ रेलखंड पर डाउन मार्ग पर दिन में संचालन बंद होने के मद्देनजर डिप्टी सीटीएम आकांशु गोविल ने रोडवेज प्रबंधक से कहा है कि 70 फीसदी लोड प्रयागराज व लखनऊ का रहेगा। इस कारण इन रूटों पर शाम साढ़े पांच व दोपहर साढ़े बारह बजे के बाद अतिरिक्त बसें चलाएं। रोडवेज प्रबंधन ने 100 अतिरिक्त बसें चलाने की हामी भरी है। ई-बसों का संचालन सुबह छह बजे से शुरू होगा।

हेल्पलाइन नंबर जारी

रेलवे - 139, आरपीएफ - 9794837346, जीआरपी-9454404416
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed