फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Special fast MEMU will run between Kanpur and Aligarh, change in timing of Kanpur-Etawah MEMU

Kanpur: कानपुर से अलीगढ़ के बीच चलेगी स्पेशल फास्ट मेमू, कानपुर इटावा-मेमू के समय में परिवर्तन

Thu, 25 Jul 2024 09:05 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 25 Jul 2024 09:05 AM IST
सार

Kanpur News: उत्तर मध्य रेलवे एक अगस्त से कानपुर से अलीगढ़ के बीच फास्ट मेमू स्पेशल चलाने जा रहा है। वहीं, अलीगढ़ फास्ट मेमू की वजह से कानपुर इटावा-मेमू के समय में परिवर्तन किया गया है।

विज्ञापन
Special fast MEMU will run between Kanpur and Aligarh, change in timing of Kanpur-Etawah MEMU
कानपुर सेंट्रल स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर शहर से इटावा, शिकोहाबाद, टूंडला, हाथरस, अलीगढ़ जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी। उत्तर मध्य रेलवे एक अगस्त से कानपुर से अलीगढ़ के बीच फास्ट मेमू स्पेशल चलाने जा रहा है। पूरी तरह से अनारक्षित फास्ट मेमू 04189 रविवार को छोड़कर सभी दिन चलेगी। इसकी औसत गति 110 किलोमीटर प्रतिघंटा होगी, जबकि आम मेमू की गति 70 से 80 होती है।

विज्ञापन

उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि स्पेशल मेमू सुबह 7:15 बजे सेंट्रल स्टेशन से चलेगी और वाया पनकी धाम, रूरा, झींझक, फफूंद, भरथना, इटावा, शिकोहाबाद, फिरोजाबाद, टूंडला, हाथरस होते हुए दोपहर 12:40 बजे अलीगढ़ पहुंचेगी। वापसी में 04190 अलीगढ़ से दोपहर 1:40 बजे चलेगी और शाम 7:45 बजे कानपुर सेंट्रल आएगी।
विज्ञापन

कानपुर-इटावा मेमू के समय में परिवर्तन
अलीगढ़ फास्ट मेमू की वजह से कानपुर इटावा-मेमू के समय में परिवर्तन किया गया है। यह बदलाव एक अगस्त से 31 जनवरी 2025 तक रहेगा। यह मेमू सुबह 6:50 बजे सेंट्रल से चलेगी। कंचौसी 8:21 बजे, फफूंद 8:33 बजे, पाता 8:41 बजे, अछलदा 8:49 बजे, घसारा हॉल्ट 8:56 बजे, साम्हो 9:03 बजे, भरथना 9:24 बजे, इकदिल 9:37 बजे और 10:05 बजे इटावा पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed