फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Special Educators of Divyang were trained in kanpur, AD Basic said  use new learning in the field

Kanpur: दिव्यांगों के स्पेशल एजुकेटर्स हुए प्रशिक्षित, एडी बेसिक बोले- नई लर्निंग का उपयोग फील्ड में करें

Fri, 13 Jan 2023 11:49 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 13 Jan 2023 11:49 AM IST
सार

क्रॉस डिसएबिलिटी, होम बेस्ड एजुकेशन तथा सूचना संचार तकनीकी में स्पेशल एजुकेटर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। एडी बेसिक कानपुर मंडल राजेश कुमार वर्मा ने एजुकेटर्स से प्रशिक्षण का फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि यहां मिली नई लर्निंग्स का उपयोग फील्ड में और बेहतर करने में करें।

विज्ञापन
Special Educators of Divyang were trained in kanpur, AD Basic said  use new learning in the field
स्पेशल एजूकेटर्स ट्रेनिंग का समापन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में दिव्यांग छात्रों के स्पेशल एजुकेटर्स के लिए चल रही तीन दिवसीय ट्रेनिंग का समापन हुआ। बता दें कि यह ट्रेनिंग मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) कानपुर मंडल राजेश कुमार वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस उद्देश्य एजुकेटर्स को क्रास डिसएबिलिटी, होम बेस्ड एजूकेशन और सूचना संचार तकनीक में निपुण बनाना था। 

विज्ञापन

ट्रेनिंग के अंतिम दिन गंभीर दिव्यांग बच्चों कें सुगम शिक्षण के लिए होम बेस्ड एजुकेशन की विशेष गतिविधियों और तकनीकियों पर विस्तार सें चर्चा की गई। साथ ही एसआरजी डॉ. अलका गुप्ता द्वारा सूचना संचार तकनीक के महत्व पर बात करते हुए दीक्षा एप के क्रियान्वयन और महत्व पर विस्तृत जानकारी दी गई।
विज्ञापन

साथ ही, समर्थ एप के प्रयोग, महत्व और क्रियान्वयन शैली पर सुफल प्रस्तुतिकरण दिया गया। कार्यक्रम के आयोजक मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) राजेश कुमार वर्मा द्वारा सभी प्रतिभागियों से तीन दिवसीय प्रशिक्षण के संदर्भ में फीडबैक लेने के साथ प्रतिभागियों से उनके प्रशिक्षण में नया सीखने के संदर्भ में विचार भी पूछे गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में बीईओ उर्दू अरुण कुमार अवस्थी द्वारा तीन दिवसीय कार्यक्रम के सफलतापूर्वक समापन पर सभी प्रतिभागियों, रिसोर्स पर्सन्स का आभार व्यक्त किया गया। साथ ही, एडी बेसिक द्वारा उपस्थित अतिथिगणों को सम्मानित किया गया। सभी छह जनपदों से आए स्पेशल एजुकेटर्स को प्रमाण पत्र दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed