{"_id":"5c7fd0a1bdec22146d706239","slug":"spark-in-intercity-express-wheels","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इंटरसिटी एक्सप्रेस की बोगी से उठने लगीं चिंगारियां, यात्रियाें में मच गई अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटरसिटी एक्सप्रेस की बोगी से उठने लगीं चिंगारियां, यात्रियाें में मच गई अफरा-तफरी
Wed, 06 Mar 2019 07:23 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 06 Mar 2019 07:23 PM IST
विज्ञापन
डेमो
महोबा में बेलाताल स्टेशन के पास खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी की एक बोगी का पहिया जाम होने से धुएं के साथ चिंगारियां निकलने लगी। जिससे बोगी में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी होने पर चालक ने बेलाताल स्टेशन में गाड़ी खड़ी कर दी और रेलवे कर्मचारियों की मदद से बोगी के जाम पहियों को ठीक कराया। इस दौरान 45 मिनट तक बेलाताल स्टेशन पर इंटरसिटी एक्सप्रेस खड़ी रही।
विज्ञापन
बुधवार को सुबह खजुराहो से नौ बजे चलकर खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन दस बजे महोबा आई। 10.50 बजे महोबा से उदयपुर के लिए गाड़ी रवाना हुई। जिला मुख्यालय से 35 किमी चलने के बाद एक्सप्रेस गाड़ी के आगे से तीसरे नंबर की बोगी के पहिये जाम होने के कारण पहियों से चिंगारी और धुआं निकलता देख बोगी में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
Trending Videos
चलती ट्रेन में मच गया हड़कंप जब पहिए से उठने लगी चिंगारी
यात्रियों ने इसकी सूचना टीसी को दी। टीसी ने चालक को सूचना दी। जिससे चालक ने रेलवे स्टेशन बेलाताल में गाड़ी रोक दी। गाड़ी रुकते ही यात्री बोगी से नीचे उतर आए। चालक ने रेलवे कर्मचारियों के साथ बोगी नंबर तीन पहिये चेक किए। पहिये जाम होने के कारण चिंगारियां निकलना पाया गया।
जिस पर चालक ने कर्मचारियों के साथ मिलकर पहियों को दुरुस्त किया। इससे करीब 45 मिनट गाड़ी खड़ी रही। पहिये ठीक होने के बाद गाड़ी उदयपुर के लिए रवाना हुई। बेलाताल के स्टेशन मास्टर देवेंद्र चक्रवर्ती का कहना है कि पहिये जाम होने से गाड़ी खड़ी रही। ठीक होने के बाद उसे रवाना किया गया।
जिस पर चालक ने कर्मचारियों के साथ मिलकर पहियों को दुरुस्त किया। इससे करीब 45 मिनट गाड़ी खड़ी रही। पहिये ठीक होने के बाद गाड़ी उदयपुर के लिए रवाना हुई। बेलाताल के स्टेशन मास्टर देवेंद्र चक्रवर्ती का कहना है कि पहिये जाम होने से गाड़ी खड़ी रही। ठीक होने के बाद उसे रवाना किया गया।