फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   SP will declare candidates for Lok Sabha election 2019

सपा कानपुर लोकसभा सीट के लिए इस दिन करेगी प्रत्याशी की घोषणा, पढ़ें कौन है नंबर वन दावेदार

Fri, 15 Mar 2019 04:43 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 15 Mar 2019 04:43 PM IST
विज्ञापन
SP will declare candidates for Lok Sabha election 2019
फाइल फोटो
मध्यांचल की सबसे महत्वपूर्ण कानपुर सीट के लिए समाजवादी पार्टी 17 मार्च को अपने पत्ते खोल देगी। प्रत्याशी चयन के मामले में किसी तरह की मात न खानी पड़े, इसलिए अगले दो दिन गहन मंथन के लिए रखे गए हैं। पार्टी के सूत्र बताते हैं कि रविवार को कानपुर नगर लोकसभा सीट का प्रत्याशी फाइनल हो जाएगा। 
विज्ञापन

बुधवार को दो घटनाक्रम के बाद कानपुर सीट के लिए गठबंधन पार्टियों की रणनीति में थोड़ा बदलाव संभव है। पहला घटनाक्रम सपा मुखिया अखिलेश यादव की बसपा सुप्रीमो मायावती से मुलाकात। दूसरा देर शाम कांग्रेस नेता श्रीप्रकाश जायसवाल का कानपुर से टिकट फाइनल होना। गठबंधन पार्टियों के सूत्र बताते हैं कि बसपा सुप्रीमो ने कानपुर सीट पर किसी ब्राह्मण प्रत्याशी को उतारने का सुझाव दिया है।

इस पर अंतिम सहमति बनने से पहले श्रीप्रकाश जायसवाल की टिकट पक्की होने की सूचना आ गई। अब सपा की चिंता ये है कि श्रीप्रकाश उनके परम्परागत मुस्लिम वोटों को काटने की क्षमता रखते हैं। इसके अलावा श्री प्रकाश को वैश्य बिरादरी का भी भरपूर वोट मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव की तुलना में लोकसभा चुनाव में वोटों का ध्रुवीकरण भाजपा और कांग्रेस के बीच ही होता है। यही वजह है कि सपा लोकसभा चुनाव में अब तक शहर सीट पर एक बार भी जीत का स्वाद नहीं चख सकी। इस वजह से सपा इस बार प्रत्याशी चयन के मामले में किसी तरह की चूक नहीं चाहती। पार्टी ऐसे चेहरे पर विचार कर रही है जो श्री प्रकाश के खड़े होने के बावजूद मुस्लिम और वैश्य वोटों को कांग्रेस में जाने से रोक सके।  
विज्ञापन

एक और चर्चा जोरों पर है कि कांग्रेस नेता अजय कपूर सपा में शामिल हो सकते हैं। अजय कपूर और अखिलेश यादव की मुलाकात के बाद इस चर्चा को और बल मिला है। हालांकि अजय कपूर ने इस मुलाकात को दोस्ताना बताया है। विश्वस्त सूत्र बताते हैं कि शनिवार शाम तक सब साफ हो जाएगा। इसके बाद ही रविवार को कानपुर सीट पर प्रत्याशी का नाम फाइनल होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed