{"_id":"68af700574bb24adf80479f9","slug":"sp-submitted-a-memorandum-to-get-rid-of-public-problems-kanpur-news-c-12-knp1001-1243741-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: जनसमस्याओं से निजात के लिए सपा ने दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: जनसमस्याओं से निजात के लिए सपा ने दिया ज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। सपा पीडीए मिशन की टीम ने आगामी त्योहारों के मद्देनजर सड़क, सफाई, जलापूर्ति से जुड़ी समस्याओं से निजात दिलाने की मांग की। महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद के नेतृत्व में सपाइयों के प्रतिनिधिमंडल ने नगर आयुक्त सुधीर कुमार को उनके कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। महमूद ने कहा कि गणेश महोत्सव, बारावफात, नवरात्र, दशहरा त्योहार आ रहे हैं। निगम की ओर से टूटी सड़कों की मरम्मत न कराने से 88 वार्डों में 5000 से अधिक गड्ढे हैं। भीषण गंदगी से लोग परेशान हैं। निगम भाजपा के इशारे पर शहर की अनदेखी कर रहा है। नलों से दूषित जल आने से बीमारियां फैल रही हैं। नगर आयुक्त ने समस्याओं से जल्द निजात दिलाने का आश्वासन दिया। इस दौरान केके शुक्ला, संजय सिंह, शैलेंद्र यादव मिन्टू,अर्पित यादव, परमवीर गंभीर, आनंद शुक्ला, नंदलाल जायसवाल, मोनू विश्वकर्मा आदि रहे। ब्यूरो
विज्ञापन