फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   SP MLAs nephew died after falling into a well, the teenager had come to attend the Manglik program

Chitrakoot: सपा विधायक के भतीजे की कुएं में गिरने पर मौत, मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने आया था किशोर

Fri, 21 Jul 2023 06:18 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 21 Jul 2023 06:18 PM IST
सार

Chitrakoot News: सपा के सदर विधायक अनिल प्रधान ने परिजनों को ढाढस बंधाया है। मृतक सपा विधायक का रिश्ते में भतीजा लगता था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए गांव ले गए।

विज्ञापन
SP MLAs nephew died after falling into a well, the teenager had come to attend the Manglik program
मृतक छात्र और रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चित्रकूट जिले में भरतकूप थाना क्षेत्र अंतर्गत मुकुंदपुर गांव में बहन के यहां बच्चा जनने पर चल रहे मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने परिजनों के साथ गए भाई की गुरुवार की रात को कुंए में गिरने पर मौत हो गई। इसके पूर्व परिजन रात भर उसकी तलाश करते रहे। शुक्रवार की सुबह उसका शव कुएं में उतराता मिला।

विज्ञापन

इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक सपा के सदर विधायक अनिल प्रधान का भतीजा लगता था। बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के रुखमा बुजुर्ग के मजरा बरहुनीतीर का अर्पित (11) पुत्र नवल किशोर परिजनों के साथ गुरुवार को बहन बेसनिया के पुत्र होने पर चल रहे मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने आया था।
विज्ञापन

गुरुवार की रात्रि में कार्यक्रम के दौरान अर्पित लघुशंका के लिए गया। जहां अंधेरा होने के चलते कुंआ नहीं दिखा और वह गिर गया। काफी देर तक वापस न आने पर परिजन खोजबीन करते रहे। सवेरे कुंआ में शव देख परिजनों के होश उड़ गए। खुशी का माहौल मातम में तब्दील हो गया। मृतक पांच भाई, दो बहन में छोटा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सपा विधायक का रिश्ते में भतीजा है मृतक
कक्षा पांच में पढ़ता था। मां सम्पतिया का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता किसानी का कार्य करते हैं। सूचना पर सपा के सदर विधायक अनिल प्रधान ने परिजनों को ढाढस बंधाया है। मृतक सपा विधायक का रिश्ते में भतीजा लगता था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए गांव ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed