फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   SP MLA Irfan Solanki  supporters and police clashed, wife said he is not safe

Irfan Solanki: सपा विधायक के समर्थकों और पुलिस में नोकझोंक, पत्नी बोलीं- बहुत दूर भेज दिया, वो सुरक्षित नहीं

Thu, 22 Dec 2022 12:08 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 22 Dec 2022 12:08 AM IST
सार

सपा विधायक इरफान सोलंकी से परिवार वालों को न मिलने देने पर पुलिस और समर्थकों में नोकझोंक हो गई। वहीं, पत्नी-बच्चों और मां को देखकर इरफान सोलंकी के आंसू छलक आए। उनकी पत्नी ने कहा कि उनको बहुत दूर भेज दिया है, वो सुरक्षित नहीं हैं।

विज्ञापन
SP MLA Irfan Solanki  supporters and police clashed, wife said he is not safe
सपा विधायक इरफान सोलंकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में आगजनी, धमकी, फर्जी आधार कार्ड और बांग्लादेशी नागरिक को प्रमाणपत्र देने के आरोप में स्थानीय जेल में बंद सपा विधायक इरफान सोलंकी को बुधवार सुबह भारी फोर्स के साथ महाराजगंज जेल भेज दिया गया। स्थानीय जेल से सुबह करीब 10:15 बजे भेजे गए विधायक शाम 5:30 पर महाराजगंज जेल पहुंच गए।

विज्ञापन

इससे पहले परिवार वालों और मीडिया से न मिलने देने पर उनकी पुलिस से झड़प भी हुई। एसीपी साइबर क्राइम वृजनारायण सिंह की मौजूदगी में बुधवार सुबह करीब 10 बजे पुलिस जेल के अंदर पहुंची। कागजी कार्यवाही पूरी होने के बाद विधायक इरफान सोलंकी जेल के गेट से बाहर निकले।
विज्ञापन

वहीं बाहर खड़ी पत्नी, बच्चों और मां को देखकर वे रो पड़े। समर्थकों और परिवार वालों को देखते ही उन्होंने हाथ तो उठाया, लेकिन उनकी आंखें नम हो गईं। परिवार वाले उनसे मिलने के लिए आगे बढ़े तो पुलिस ने रोक दिया। इस बात पर इरफान की पुलिसकर्मियों से नोकझोंक हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

जेल गेट के बाहर मौजूद मीडिया कर्मियों से भी इरफान बात करना चाहते थे, तो पुलिस ने उन्हें गाड़ी में बैठा दिया। इस पर भी इरफान ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि धक्का क्यों देते हो? सवा 10 बजे विधायक को लेकर काफिला यहां से रवाना हुआ।

काफिले में पांच गाड़ियां थीं, विधायक को बीच वाली गाड़ी में बैठाया गया था। पीछे-पीछे उनके परिवार और समर्थकों की गाड़ियां भी रवाना हुईं। सपा विधायक हाथ में कुरान और आंखों में आंसू लेकर रवाना हुए। सवा सात घंटे में 415 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर काफिला महाराजगंज पहुंचा।

इरफान पर पांच एफआईआर, सुरक्षा के लिहाज से किया गया शिफ्ट
इरफान के खिलाफ पांच एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। जेल अधीक्षक डॉ. बीडी पांडेय ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से उन्हें महाराजगंज जेल भेजा गया है। उन्होंने इस संबंध में एक रिपोर्ट बनाकर शासन को दी थी। इसके बाद शासन ने यह फैसला लिया है।

पत्नी बोलीं, बहुत दूर भेज दिया
इरफान की पत्नी नसीम सोलंकी जेल के बाहर मौजूद थीं। उन्होंने इरफान को देखते ही हाथ हिलाया। इरफान का काफिला रवाना होने के बाद उन्होंने मीडिया से कहा कि उन्हें बहुत दूर भेज दिया। पता नहीं वहां तक बच्चे मिलने जा पाएंगे या नहीं? सरकार बदले की भावना से काम कर रही है, उनके पति सुरक्षित नहीं हैं। 

कमिश्नर आवास में सरेंडर के बाद से जेल में बंद हैं सोलंकी
इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान के खिलाफ सात नवंबर को जाजमऊ डिफेंस कॉलोनी निवासी उनकी पड़ोसिन नजीर फातिमा ने घर में आग लगाने और धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद इरफान फरार हो गए थे।

इस बीच उनके खिलाफ फर्जी आधार कार्ड बनवाने और उसकी मदद से फ्लाइट से यात्रा करने के मामले में भी धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज हुई। पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की तो इरफान ने दो दिसंबर को कानपुर पुलिस कमिश्नर के आवास पर सरेंडर कर दिया था। इसके बाद से वे जेल में बंद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed