फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   SP MLA Irfan Solanki reaches Kanpur under tight security, appears in MPMLA session court

Irfan Solanki Case: सपा विधायक कड़ी सुरक्षा में पहुंचे कानपुर, एमपीएमएलए सेशन कोर्ट में हुए हैं पेश

Sat, 05 Aug 2023 11:48 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 05 Aug 2023 11:48 AM IST
सार

Kanpur News: विधायक इरफान सोलंकी लगभग एक महीने बाद दोबारा पेशी पर कानपुर लाए गए हैं। पुलिस जीप से उतरने के बाद इरफान ने मिलने पहुंचे समर्थकों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया।

विज्ञापन
SP MLA Irfan Solanki reaches Kanpur under tight security, appears in MPMLA session court
इरफान सोलंकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के जाजमऊ आगजनी मामले में आरोपी सपा विधायक इरफान सोलंकी को महाराजगंज जेल से शनिवार को कड़ी सुरक्षा में कानपुर लाया गया। इरफान की एमपीएमएलए सेशन कोर्ट में पेशी की गई है। आगजनी मामले में अभियोजन ने गुरुवार को 18वें गवाह के रूप में घटना के चश्मदीद विष्णु कुमार सैनी के बयान दर्ज कराए थे।

विज्ञापन

इसी मामले में जिरह होनी है। शौकत अली की ओर से उनके अधिवक्ता रविंद्र वर्मा ने शुक्रवार को गवाह से जिरह पूरी कर ली थी। शरीफ के अधिवक्ता सीबी शर्मा की जिरह जारी है। इसके बाद इरफान और रिजवान की ओर से अधिवक्ता सईद नकवी व करीम अहमद सिद्दीकी कोर्ट में गवाह से सवाल जवाब करेंगे।
विज्ञापन

हाथ हिला कर किया अभिवादन, पत्नी बच्चे मिलने पहुंचे कोर्ट
बता दें कि विधायक इरफान सोलंकी लगभग एक महीने बाद दोबारा पेशी पर कानपुर लाए गए हैं। पुलिस जीप से उतरने के बाद इरफान ने मिलने पहुंचे समर्थकों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। पेशी की जानकारी पर पत्नी व बच्चे भी मिलने के लिए कोर्ट पहुंचे थे, लेकिन इरफान को सीधे कोर्ट रूम में दाखिल कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed