फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   sp mla irfan solanki case update

सपा विधायक प्रकरण: सोते-जागते बीती इरफान की रात, ठीक से खाना भी नहीं खाया

Sun, 04 Dec 2022 12:18 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 04 Dec 2022 12:18 AM IST
सार

सपा विधायक इरफान सोलंकी व रिजवान की जेल में पहली रात सोते-जागते बीती। चेहरे से चैन-सुकून गायब रहा। दोनों ने सही से खाना भी नहीं खाया।

विज्ञापन
sp mla irfan solanki case update
इरफान सोलंकी - फोटो : amar ujala

विस्तार

विधायक इरफान सोलंकी से मिलने के लिए दोनों सपा विधायक शनिवार दोपहर जेल पहुंचे। काफी देर दोनों के बीच बातचीत हुई। सपा विधायक ने जल्द से जल्द जमानत कराने की बात कही। उधर इरफान व रिजवान की जेल में पहली रात सोते-जागते बीती। चेहरे से चैन-सुकून गायब रहा। दोनों ने सही से खाना भी नहीं खाया।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह इरफान व रिजवान ने सरेंडर किया था। शाम करीब छह बजे वह दोनों जेल भेजे गए थे। शनिवार दोपहर करीब पौने एक बजे सपा विधायक अमिताभ बाजपेई जेल पहुंचे। कुछ देर बाद सपा विधायक हसन रूमी भी जेल गए। बातचीत के दौरान इरफान की आंखों में आंसू छलक आए। दोनों ने उनको सांत्वना दी। किस तरह से केस को आगे बढ़ाना है, इस बारे में भी बातचीत की। इसके अलावा इरफान के चाचा इकबाल सोलंकी व छोटे भाई ने भी मुलाकात की। 
विज्ञापन


सहूलियत की मांग, डीएम को भेजा पत्र
विधायक ने जेल प्रशासन से उच्च श्रेणी की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने एक पत्र जेल अधीक्षक को सौंपा है। जेल अधीक्षक ने इस पत्र को डीएम को भेजा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वसी से कर सकते हैं मुलाकात 
नई सड़क हिंसा के मामले में हाजी वसी भी जेल में बंद है। विधायक के हाजी वसी से व्यापारिक संबंध रहे हैं। विधायक की पत्नी वसी की फर्म की निदेशक थीं। हालांकि बवाल के बाद वह उससे अलग हो गई थीं। बताया जाता है कि नई सड़क पर स्थित एक प्रॉपर्टी को लेकर लेनदेन के मामले में दोनों के बीच मामूली विवाद हुआ था। तब से मनमुटाव चल रहा है। हालांकि जेल प्रशासन को टेंशन बढ़ गई है। अतिरिक्त निगरानी की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed