फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   SP leader Abhishek Mishra attacked the opposition

सपा नेता ने विपक्षियों पर बोला हमला, कहा- भगवान परशुराम को राजनीति के छोटे चश्मे से देखना गलत

Mon, 17 Aug 2020 12:41 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 17 Aug 2020 12:41 AM IST
विज्ञापन
SP leader Abhishek Mishra attacked the opposition
सपा के प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

सपा के प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्रा ने कहा कि भगवान परशुराम को राजनीति के छोटे चश्मे से देखना गलत है। हम राम के हैं। भगवान राम भी हमारे हैं और परशुराम भी। हम भगवान परशुराम की लखनऊ में 108 फुट की प्रतिमा लगाएंगे जिसकी किसी ने परिकल्पना भी नहीं की होगी।

विज्ञापन


लखनऊ से कानपुर जाते समय हाईवे स्थित एक होटल में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि राजनीतिक परिवेश में यूपी में सपा बीजेपी ही बची हैं। इनके अलावा लड़ाई में कोई नहीं है। चाचा शिवपाल भतीजे अखिलेश के मिलन के सवाल पर बोले राष्ट्रीय अध्यक्ष पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि वही काम करेंगे जो समाज, देश व यूपी के हित में होगा।
विज्ञापन


यूपी में बदलाव तब होगा जब निजाम बदलेगा और सपा की सरकार आएगी। पूर्व मंत्री ने ब्राह्मणों की स्थिति को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि  16 फीसदी आबादी वाले इस समाज ने ही सत्ता दी पर आज उसे ही नकारा जा रहा है। पूर्व में गाजीपुर में जिस तरीके से एक इंस्पेक्टर ने जूते तले जनेऊ को रौंदा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद 9 लोगों को मारा गया यह अपने आप में बहुत शर्मिंदगी भरा मामला है। इससे ब्राह्मण समाज नाराज है। पूर्व मंत्री ने प्रदेश में बढ़ते अपराध पर भाजपा को निशाने पर लिया। कहा कि थाने में विधायक पीटे जा रहे और जनता त्रस्त है। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण पर अभिषेक मिश्रा ने कहा कि सुप्रीमकोर्ट के आदेश पर राम मंदिर बन रहा है।

इसमें भाजपा की साजिश जरूर थी कि उस दिन सिर्फ एक का चेहरा ही दिखाई पड़े।  इससे पहले परशुराम चेतना पीठ संस्थापक अभिषेक मिश्रा का उन्नाव बाईपास पर सपा नेता सोनी सिंह परिहार की अगुवाई में भगवान परशुराम की प्रतिमा देकर स्वागत किया गया। पूर्व नगर महासचिव राहुल अग्निहोत्री ने 51 किलो की माला पहनाई। राजेश मिश्रा, अंकित शुक्ला, मनोज यादव आदि मौजूद रहे।

सपा जिलाध्यक्ष को नहीं दी जानकारी
सपा के प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक मिश्रा के कार्यक्रम की जानकारी जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव को नहीं दी गई। धर्मेंद्र यादव खुद इससे अंजान रहे। उनका कहना था कि उन्हें मामले की जानकारी सोशल मीडिया पर फोटो देखकर हुई। धर्मेंद्र इससे काफी व्यथित नजर आए। उन्होंने कहा कि पार्टी के एक प्रदेशस्तरीय नेता शहर आते हैं लेकिन जिलाध्यक्ष होने के नाते मुझे जानकारी तक नहीं दी जाती है। मुझे सोशल मीडिया के माध्यम से पता चलता है। यह गलत है।

ब्राह्मणों के उत्थान को चिंतन जरूरी
भगवान परशुराम की 108 फीट की प्रतिमा की स्थापना के लिए अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद की बैठक हुई। इसमें विशिष्ट अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री अभिषेक मिश्रा ने चर्चा की। बैठक में अरुण चैतन्य पुरी महाराज, पनकी मंदिर के महंत श्री कृष्णदास, के बी शुक्ला,  हरी त्रिपाठी, अर्पित त्रिवेदी, ओमकांत त्रिपाठी, राजीव मिश्रा व पवन दुबे मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed