फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   SP expelled after Akhilesh expressed displeasure

कानपुर : अखिलेश के नाराजगी जताने के बाद सपा ने किया निष्कासित

Thu, 30 Dec 2021 01:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 30 Dec 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
 SP expelled after Akhilesh expressed displeasure
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
                                
                
                
                 
                    
विज्ञापन
 

सपा मुखिया अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पाल ने सचिन केसरवानी, अंकुर पटेल, अंकेश यादव, सुकांत शर्मा और सुशील राजपूत को तत्काल प्रभाव से सपा से निष्कासित कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि शहर में हुई घटना में तथाकथित संलिप्तता के कारण इनको निष्कासित किया गया है। इनमें सचिव केसरवानी मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड का राष्ट्रीय सचिव है।

सुकांत शर्मा ब्रिगेड के पूर्व नगर प्रवक्ता, अंकुर पटेल पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का सचिव रहा है। बाकी दो भी यूथ ब्रिगेड से जुड़े हैं। कार्रवाई के बाद सपाइयों ने ही इन नेताओं के बारे में किसी जानकारी से इनकार करना शुरू कर दिया है। साथ ही इस घटना पर सियासत भी शुरू हो गई है। सपाइयों का कहना है कि गृह राज्यमंत्री अजय कुमार मिश्र टेनी और उनके बेटे को भी भाजपा से निकाला जाना चाहिए। भाजपा भी सपा मुखिया अखिलेश यादव जैसी पारदर्शिता दिखाए।

विज्ञापन


घटना पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पाल ने कार्रवाई कर दी है। इसके साथ ही इस मामले में रिपोर्ट हाई कमान को भेजी जाएगी। इस संबंध में और भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. इमरान, महानगर अध्यक्ष सपा

राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तुरंत कार्रवाई कर दी है। जो गलती करेंगे, वे पार्टी का हिस्सा नहीं रहेंगे। यह जोश मोदी जी भी दिखाएं। अभी तक गृह राज्यमंत्री अजय कुमार मिश्र टेनी और बेटे के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई है। उन्हें भाजपा से निकाला जाए।
- इरफान सोलंकी, विधायक सीसामऊ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed