{"_id":"5cc6e8bcbdec22071c2de5d5","slug":"sp-blames-bjp-on-polling-date-in-lok-sabha-election-2019","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सपा का भाजपा पर आरोप, सत्ता पक्ष के विधायक के इशारे पर बूथ एजेंट को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा का भाजपा पर आरोप, सत्ता पक्ष के विधायक के इशारे पर बूथ एजेंट को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Mon, 29 Apr 2019 05:37 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 29 Apr 2019 05:37 PM IST
विज्ञापन
अखिलेश यादव (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज लोकसभा क्षेत्र के तिर्वा विधानसभा की बूथ संख्या 197 से स्थानीय भाजपा विधायक के कहने पर समाजवादी पार्टी बूथ एजेंटों को पुलिस पकड़ कर ले गई। समाजवादी पार्टी ने सोशल मीडिया पर चुनाव आयोग से इस मामले को संज्ञान में लेकर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
आपको बताते चलें इससे पहले 28 अप्रैल की शाम को भी समाजवादी पार्टी ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा था कि कन्नौज लोकसभा क्षेत्र में जिला पंचायत अध्यक्ष समेत पांच सपा नेताओं के घर ताबड़तोड़ छापेमारी की। तीन प्रधानों को भी पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद छोड़ दिया।

सपा ने चुनाव आयोग से शिकायत कर की उचित कार्रवाई की मांग
समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग से की शिकायत
सपा के चुनाव संयोजक और निवर्तमान जिलाध्यक्ष मुन्ना दरोगा ने इसे सत्ता पक्ष के दबाव में जिला प्रशासन की अन्यायपूर्ण कार्रवाई बताया है। उन्होंने हाईकमान को इसकी सूचना दी है।
मतदान से एक दिन पूर्व रविवार शाम सदर कोतवाली पुलिस ने सरायमीरा निवासी सपा नेता और जिला पंचायत अध्यक्ष शिल्पी कटियार के घर छापेमारी की। उनके पति संजू कटियार से पुलिस ने पूछताछ कर घर की तलाशी ली।
मतदान से एक दिन पूर्व रविवार शाम सदर कोतवाली पुलिस ने सरायमीरा निवासी सपा नेता और जिला पंचायत अध्यक्ष शिल्पी कटियार के घर छापेमारी की। उनके पति संजू कटियार से पुलिस ने पूछताछ कर घर की तलाशी ली।