फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   sp alleges that current and former players are being neglected due to bjp apathy

कानपुर: सपाइयों ने ग्रीनपार्क में बनाया समाजवादी खिलाड़ी घेरा, बोले- भाजपा सरकार में की जा रही खिलाड़ियों की उपेक्षा

Sun, 29 Aug 2021 09:34 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 29 Aug 2021 09:34 PM IST
सार

सपाइयों ने ग्रीनपार्क का नामकरण मेजर ध्यानचंद के नाम पर रखने की मांग की।

विज्ञापन
sp alleges that current and former players are being neglected due to bjp apathy
ग्रीनपार्क में मौजूद सपाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय खेल दिवस पर सपाइयों ने ग्रीनपार्क स्टेडियम के बाहर गेट नंबर एक पर समाजवादी खिलाड़ी घेरा बनाया। कहा कि भाजपा सरकार में खिलाड़ियों की उपेक्षा की जा रही है। ग्रीनपार्क का नामकरण मेजर ध्यानचंद के नाम पर रखने की मांग की।
विज्ञापन


सपाइयों ने ताइक्वांडो खिलाड़ी पूजा चौहान, तैराक प्रकाश अवस्थी, विक्रम अवस्थी, दीपक, मोनू, बबलू मल्होत्रा, मोहसिन खान और संजू अवस्थी को सम्मानित किया। इस मौके पर सपा महानगर अध्यक्ष डॉ. इमरान, विधायक अमिताभ वाजपेयी, नरेंद्र सिंह पिंटू ठाकुर, महासचिव अभिषेक गुप्ता, अर्पित त्रिवेदी आदि रहे।
विज्ञापन


कार्यक्रम का संचालन नगर उपाध्यक्ष अजय यादव ने किया। दूसरी तरफ, सपा सैनिक प्रकोष्ठ ने महाराजपुर में खिलाड़ियों को सम्मानित किया। अध्यक्षता प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रमेश यादव और संचालन राजेंद्र कुमार ने किया। यहां बलवीर, राम संजीवन, कैलाश पाल, राम किशन, राजेश यादव आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed