{"_id":"608714e98ebc3ec35c204dd1","slug":"source-text-panchayat-election-voters-gathered-amidst-the-havoc-of-corona-know-where-many-votes-are-cast","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव: कोरोना के कहर के बीच जमकर उमड़े मतदाता, जानिए कहां पड़े कितने वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव: कोरोना के कहर के बीच जमकर उमड़े मतदाता, जानिए कहां पड़े कितने वोट
Tue, 27 Apr 2021 01:04 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 27 Apr 2021 01:04 AM IST
सार
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सोमवार को गांव की सरकार चुनने के लिए मतदाताओं ने उत्साह दिखाया। तपिश और कोरोना संक्रमण के डर को दरकिनार कर औरैया में सबसे ज्यादा 72.44 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन
जमकर बरसे वोट
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर और आसपास के पांच जिलों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सोमवार को गांव की सरकार चुनने के लिए मतदाताओं ने उत्साह दिखाया। तपिश और कोरोना संक्रमण के डर को दरकिनार कर औरैया में सबसे ज्यादा 72.44 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
लोगों के उत्साह के चलते उन्नाव में 70.60, जालौन में 70, हमीरपुर में 68.60, कानपुर देहात में 65.96 और फतेहपुर में 65 फीसदी मतदान हुआ। वोटिंग का समय शाम छह बजे तक था लेकिन मतदान केंद्र तक पहुंचे मतदाताओं के वोट डलवाने में शाम के सात बज गए। फतेहपुर के एक ब्लॉक में बूथ कैप्चरिंग की कोशिश की गई। कानपुर देहात में मतदान के बाद हुई मारपीट में 11 लोग घायल हो गए।
जालौन के सिरसाकलार थाना क्षेत्र के पाल सरेनी गांव में दो प्रधान पद के उम्मीदवारों के समर्थकों के बीच फर्जी वोटिंग के आरोप में जमकर मारपीट और एक दो राउंड हवाई फायरिंग हुई। हमीरपुर में छिटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण रहा। फतेहपुर के हथगाम ब्लाक के अहेंदा कंपोजिट विद्यालय के मतदान केंद्र पर दोपहर करीब तीन बजे अराजक तत्वों ने हमला कर दिया। पुलिस बल व कर्मचारियों को हटाने के लिए पथराव किया गया, जिससे भगदड़ मच गई।

पुलिस बल के हटते ही सुनियोजित तरीके से लोग बूथ में घुसे और कब्जा कर दो मतपेटिका में पानी भर दिया। बूथ कैप्चरिंग की खबर लगते ही अधिकारी दौड़ पड़े। जब तक अधिकारी पहुंचते सब लोग जा चुके थे। अफसरों ने तुरंत दूसरी मतपेटिका का इंतजाम कर मतदान शुरू कराया। पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है। इसमें प्रत्याशी सहित उनके एजेंट शामिल हैं।
कानपुर देहात के संदलपुर में दो प्रत्याशियों के समर्थकों ने पथराव कर दिया। जिसमें छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने एक प्रत्याशी समेत चार लोगों को हिरासत में लिया है। इस बीच एक घंटे मतदान प्रभावित रहा। इसी तरह से रसूलाबाद के परसौरा गांव में हुए पथराव में पांच लोग घायल हो गए। राजपुर व गजनेर क्षेत्र में भी मारपीट की घटनाएं हुईं।
उन्नाव में फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत हयासपुर, गंगादासपुर, खानपुर कुरौली व बेहटामुजावर थाना क्षेत्र के रोशनबाद गांव में दो प्रत्याशियों के बीच विवाद के बाद जमकर डंडे चल गए। पुलिस ने इस संबंध में छह लोगों को हिरासत में लिया है। चकलवंशी ब्लाक मियागंज क्षेत्र के टेनई गांव में मतदाताओं ने गांव में विकास न होने को लेकर मतदान का बहिष्कार किया।
सेक्टर मजिस्ट्रेट ने मतदाताओं को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण नहीं मानें। इस कारण शाम छह बजे तक मतदान नहीं हो सका। बेहटामुजावर थाना क्षेत्र के रोशनबाद गांव में दो प्रत्याशी व उनके समर्थक आपस में भिड़ गए। गाली-गलौज के बाद दोनों पक्षों में डंडे चल गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठियां पटककर भीड़ को तितर-बितर किया। दो लोगों को हिरासत में लिया है।