विधानसभा अध्यक्ष ह्रदय नारायण दीक्षित के बेटे ने लगाई समाजवादी पार्टी की टोपी, मचा हल्ला
भाजपा से भगवंतनगर सीट से विधायक और विधानसभा अध्यक्ष ह्रदय नारायण दीक्षित के छोटे बेटे सुशील दीक्षित के सपा का कार्यक्रम में पहुंचकर मंच साझा करना और समाजवादी टोपी लगाना राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना गया। फोटो वायरल होने पर सत्ता पक्ष और विपक्षी पार्टियों के सुशील दीक्षित के सपा में जाने सुगबुगाहट शुरू हो गई। सुशील दीक्षित ने सपा के कार्यक्रम में जाने की बात कही लेकिन सपा में शामिल होने के सवाल को नकार दिया।