फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Son killed his mother in banda

चारपाई के पाए से मां को पीट-पीटकर मार डाला, सिर को बाल्टी से ढक कर हुआ फरार

Mon, 04 Dec 2017 10:37 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 04 Dec 2017 10:37 AM IST
विज्ञापन
Son killed his mother in banda
बहन और भाई के बीच में खड़ा आरोपी शीलू - फोटो : अमर उजाला
जिस मां ने नौ महीने उसको कोंख में पाला, अमृतरूपी दूध पिलाया, उसने कभी सपने में भी न सोंचा होगा कि बड़ा होकर वही बेटा उसकी जान का दुश्मन बन जाएगा। मामाला बांदा जिले का है।
विज्ञापन



बात बस इतनी थी कि शराबी बेटे ने मां से खाना मांगा, खाना देने में थोड़ी देर हो जाने से आग-बबूला होकर वह अपनी जननी की ही जान का दुश्मन बन गया। चारपाई के पाए से उसने अपनी मां के सिर पर एक-एक करके कई वार किए।
विज्ञापन







 

नशे की हालत में काम से घर लौटा था

Son killed his mother in banda
पुलिस, आरोपी की फाइल फोटो
डीएम कालोनी में स्थित अंजनी कुमार सिंह के मकान में गुड्डो (45) पत्नी रजोला कुशवाहा किराये पर रहती थी। साथ में उसके तीनों पुत्र भी रहते थे। पति पैतृक गांव महोबा जनपद के अकबई गांव में रहता है और सिलाई करता है। रविवार को शाम गुड्डो का 19 वर्षीय पुत्र शीलू उर्फ कुलदीप ने नशे की हालत में काम से घर लौटा। मां से खाना मांगा।


 

गुड्डो के सिर को लोहे की बाल्टी से ढक दिया

Son killed his mother in banda
भाई और बहन के बीच खड़ा आरोपी

किसी काम में व्यस्त मां गुड्डो ने तवज्जो नहीं दी। इस पर शीलू आपा खो बैठा और हंगामा मचाते हुए पलंग तोड़ दी। मां गुड्डो ने उसे रोकना चाहा तभी शीलू ने चारपाई के पाए से गुड्डो के सिर पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। जमीन पर गिर पड़ी गुड्डो के सिर को लोहे की बाल्टी से ढक दिया। मां गुड्डो की मौत हो गई। दो अन्य पुत्र घटना के समय घर पर नहीं थे।


 
विज्ञापन

पुलिस ने शव कब्जे में लिया

Son killed his mother in banda
डेमो पिक
पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस ने आकर शव कब्जे में लिया। घर के पास ही शीलू पुलिस के हाथ चढ़ गया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मृतक की एक पुत्री गीता इचौली (हमीरपुर) गांव में रिश्तेदार के यहां रहकर पढ़ाई कर रही है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक डीपी तिवारी ने बताया कि मृतका घरों में कामकाज करती थी। हत्यारोपी शहर के एक होटल में नौकरी करता है। दो अन्य पुत्र भी मजदूरी करते हैं। 


 

‘मां को मारने वाले से नहीं रहा हमारा रिश्ता’

Son killed his mother in banda
डेमो पिक
‘मां को मारने वाला शीलू अब हमारा भाई नहीं है। आज के बाद हम सिर्फ दो भाई-बहन हैं।’ यह कहना था मां के हत्यारे शीलू के भाई-बहनों का। मृतका के पुत्र नारायण व गंभीर और पुत्री गीता ने कहा कि शीलू को छुड़ाने के लिए न पैरवी करेंगे और न ही उससे मिलने जेल जाएंगे। घटना के बाद यहां पहुंचे पिता रजोला ने भी यही कहा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed