{"_id":"5c27950bbdec225725363501","slug":"son-accused-father-of-murdering-mother","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस से बोला लड़का- घर आने के बाद पता चला कि मां का हत्यारा मेरा पिता ही है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस से बोला लड़का- घर आने के बाद पता चला कि मां का हत्यारा मेरा पिता ही है
Sat, 29 Dec 2018 09:08 PM IST
प्रशांत कुमार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 29 Dec 2018 09:08 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के उरई(जालौन) जिले में तीन दिन पूर्व कुदरा गांव में हुई महिला की हत्या को लेकर शनिवार को मृतका के बेटे ने पिता पर मां की हत्या करने का आरोप लगाकर कोतवाली में तहरीर दी है। पिछले तीन दिन से तहरीर का इंतजार कर रही कोतवाली पुलिस ने हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
ग्राम कुदरा में 26 दिसंबर की रात महिला प्रेमवती उर्फ रूरावाली की हत्या कर दी गई थी। इस हत्या में जो तथ्य सामने आए थे उनके मुताबिक हत्या योजना बद्घ तरीके से की गई थी और हत्या के शक की सुई पूरी तरह उसके पति ठाकुरदास पर घूम रही थी। घटना के बाद से पति मौके से फरार हो गया था और उसकी बाइक एट स्टेशन से पुलिस ने बरामद कर ली थी।
विज्ञापन
हत्या के वक्त मृतका के दोनों बेटे रविंद्र और पवन बाहर गए थे और पुलिस इस प्रकरण में एफआईआर के लिए तहरीर आने का इंतजार कर रही थी। शनिवार को मृतका के बेटे पवन ने तहरीर देकर बताया कि घटना के समय वह मौके पर मौजूद नहीं था लेकिन घर आने के बाद उसे बताया गया कि उसकी मां की हत्या उसके पिता ने की है। पुलिस ने ठाकुरदास के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर मामले की तफ्तीश आगे बढ़ा दी है।
विज्ञापन