{"_id":"6add07029ed75a589d05ffb4","slug":"somewhere-there-was-a-mistake-in-the-name-and-house-number-many-people-lost-their-votes-kanpur-news-c-220-1-akb1002-151040-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: कहीं नाम व मकान नंबर में गलती, कई के कट गए वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: कहीं नाम व मकान नंबर में गलती, कई के कट गए वोट
Sun, 25 Oct 2026 12:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sun, 25 Oct 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। जनपद में शनिवार को 1666 बूथों पर विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर का आयोजन हुआ। यहां लोग पहुंचे और मतदाता सूची देखी। कहीं नाम व मकान नंबर में गलती सामने आई तो कई के वोट कटने की स्थिति मिली। सुधार व सूची में नाम शामिल करने के लिए लोगों ने फॉर्म भरकर जमा किए।
एसआईआर में अंतिम मतदाता सूची जारी होने के बाद भी मतदाता सूची पूरी तरह से सही नहीं बन सकी है। अब भी सूची में खामियां हैं। शनिवार को मतदाता पंजीकरण शिविर लगाया गया। अकबरपुर में लोग बूथों पर पहुंचे और मतदाता सूची देखी तो मकान नंबर शून्य लिखा मिला। वहीं, अभिलेख से इतर वोटर लिस्ट में नाम मिला। इसपर सुधार के लिए फॉर्म भरा। वहीं कई के नाम मतदाता सूची में ढूंढे नहीं मिले। कोई पत्नी का नाम कटने से परेशान दिखा तो किसी को पूर्व में संशोधन फॉर्म भरने के बाद भी खामी बनी रहने से परेशानी हुई।
इधर, जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी कपिल सिंह ने प्राथमिक विद्यालय रनियां प्रथम स्थित बूथ संख्या 213, 214 एवं 215, प्राथमिक विद्यालय खानचंद्रपुर स्थित बूथ संख्या 236 एवं 237 और प्राथमिक विद्यालय नबीपुर (नागिन जसी) स्थित बूथ संख्या 183, 184 एवं 185 का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को निर्देशित किया कि निर्वाचन संबंधी कार्य पारदर्शिता, सुव्यवस्थित तरीके एवं निर्धारित समयसीमा के अंतर्गत पूरे किए जाएं। किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम न छूटे इसके लिए फॉर्म-6 भरवाया जाए। यहां अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दुष्यंत कुमार मौर्य, तहसीलदार अकबरपुर पवन कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
........................
सीन एक :
फोटो-18 गुटैहा गांव में बूथ पर निरीक्षण करते एसडीएम सदर राजकुमार पांडेय। संवाद
नाम में गलती पर भरे संशोधन फॉर्म
रूरा। अकबरपुर एसडीएम राजकुमार पांडेय ने आरपीएस इंटर कॉलेज, प्राइमरी व जूनियर स्कूलों में लगे शिविर का निरीक्षण किया। गुटैहा गांव में बूथ संख्या पांच में उन्होंने आए आवेदनों की जांच की। बीएलओ राजा बाजपेयी ने बताया कि कुल छह फॉर्म जमा हुए हैं। नाम जोड़ने के लिए तीन आवेदन आए हैं। नाम में गलती पर दो संशोधन और नाम काटने के लिए एक आवेदन आया है।
....................
सीन दो :
फोटो- 20 अकबरपुर में बीआरसी स्थित संविलियन विद्यालय बूथ पर पत्नी के वोट की जानकारी करने पहुंचे शिव गोपाल। संवाद
गलत है नाम, मकान नंबर शून्य दर्ज
अकबरपुर के अशोक नगर की अर्चना अग्रवाल ने मतदाता सूची में छाया नाम की जगह अर्चना नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन भरा। उन्होंने कहा कि अभिलेख में नाम अर्चना है। वहीं मीरा देवी ने आधार में दर्ज जन्मतिथि वोटर पहचान पत्र में दर्ज कराने के लिए संशोधन फॉर्म भरा। अयोध्यानगर की प्रियंका व अंशु ने बताया कि मकान नंबर शून्य दर्ज है। अब सुधार के लिए फॉर्म भरा है।
....................
सीन तीन :
सूची से कट गया पत्नी का नाम
अकबरपुर बीआरसी स्थित संविलियन बूथ पर पहुंचे शिव गोपाल ने बीएलओ को बताया कि उनका व अन्य परिजनों का सूची में नाम है, लेकिन पत्नी का नाम कट गया है। पत्नी का निर्वाचन पहचान पत्र है। एसआईआर के बाद उनके व परिजन के नाम तो बरकरार रहे लेकिन पत्नी का नाम नहीं है। बीएलओ ने नवीन फोटो उपलब्ध कराकर फॉर्म -6 भरने को कहा। इसपर वह फोटो लेकर आने की बात कह चले गए।
....................
सीन चार :
नैपलापुर में कट गए 17 नाम
संदलपुर प्राथमिक विद्यालय में लगे बूथों पर तीन शिविर में 6 मतदाताओं ने नाम, पिता के नाम और पते में हुई त्रुटि को ठीक कराने के लिए फॉर्म-8 भरा। जबकि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके चार युवाओं ने सूची में नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 भरा। हवासपुर बूथ पर तीन महिलाओं ने फॉर्म-6 भरा। नैपलापुर बूथ पर 17 लोगों के नाम सूची में नहीं मिले। बीएलओ संतोष कुमार ने बताया कि जिन 17 लोगों के नाम कटे हैं। उनके पास परिवार रजिस्टर की नकल व प्रमाण पत्र नहीं है।
....................
सूची में नाम जुड़वाने को युवाओं ने भरे फॉर्म
शिवली। नगर पंचायत शिवली में शनिवार को लगे विशेष शिविर में युवाओं ने फॉर्म -6 भरे। प्राथमिक कन्या विद्यालय में बूथ संख्या 350, 351 और 352 पर बीएलओ प्रेरणा तिवारी एवं आभा ने मतदाताओं के फॉर्म भरवाए। उच्च प्राथमिक विद्यालय बालक में बूथ संख्या 353 और 354 पर अनुराधा दीक्षित एवं जितेंद्र कुमार ने फॉर्म भरवाए। सरोज कुमारी, आकांक्षा, शिखा और सूर्यांश ने सूची में नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म -6 भरा। ताराचंद्र इंटर कॉलेज में बूथ संख्या 355, 356 और 357 पर बीएलओ मीनू पांडेय व धर्मेंद्र यादव ने सुनैना, सैनी, नाजनी बानो और रुचि दीक्षित का फॉर्म -6 जमा किया। रसूलाबाद में एसडीएम अभिषेक कुमार ने प्राथमिक विद्यालय ओरिया कुर्सी खेड़ा तथा तिस्ती बूथों का निरीक्षण किया। संविलियन विद्यालय करियावर में बीएलओ सुषमा देवी ने बताया कि बूथ नंबर 98 में सोनम व सरिता ने फॉर्म-6 भरा। (संवाद)
......................
फोटो- 8 रनियां प्रथम विद्यालय में बोर्ड पर लिखे सवालों के हल बच्चों से पूछते डीएम कपिल सिंह। सूचना विभाग
बच्चों ने दिए सही जवाब तो डीएम ने बढ़ाया हौसला
रनियां। डीएम कपिल सिंह ने शनिवार को प्राथमिक विद्यालय रनियां प्रथम एवं प्राथमिक विद्यालय खानचंद्रपुर में बच्चों से सवाल हल कराए और किताब पढ़वाई। बच्चों ने सही जवाब दिए तो उन्होंने हौसला अफजाई की। कहा कि नियमित रूप से विद्यालय आए और मन लगाकर पढ़ाई करें। के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों से संवाद कर पठन पाठन की स्थिति जांची। शिक्षक को निर्देश दिए कि रुचिकर तरीके से बच्चों को पढ़ाया जाए। उन्होंने मिड-डे मील सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। (संवाद)