{"_id":"6559082c50e3c974e5030484","slug":"soldier-kept-guarding-the-border-in-tripura-plot-got-captured-kanpur-news-c-220-1-akb1002-5391-2023-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: त्रिपुरा में सीमा की सुरक्षा करता रहा जवान, प्लाट पर हो गया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: त्रिपुरा में सीमा की सुरक्षा करता रहा जवान, प्लाट पर हो गया कब्जा
Sun, 19 Nov 2023 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sun, 19 Nov 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो- 8 अकबरपुर तहसील में शिकायतेें सुनते डीएम व एसपी।
-छह तहसीलों में 389 शिकायतें दर्ज हुई, केवल पांच का हो सका मौके पर निस्तारण
-अकबरपुर, डेरापुर, मैथा, सिकंदरा में मौके पर निस्तारित नहीं हुई कोई शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
कानपुर देहात। अकबरपुर तहसील में शनिवार को जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने शिकायतें सुनीं। यहां त्रिपुरा में सीमा सुरक्षा बल में तैनात जवान ने डीएम को बताया कि नागिन जसी में प्लाट की बाउंड्री तोड़कर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया। छुट्टी पर आया तब जानकारी हुई। डीएम ने नायब तहसीलदार से स्वयं जांच कर आख्या मांगी है। छह तहसीलों में कुल 389 शिकायतें दर्ज हुई। जिसमें केवल पांच शिकायतों का मौके पर निस्तारण हो सका।
अकबरपुर तहसील में डीएम आलोक कुमार सिंह व एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति की मौजूदगी में सुनवाई हुई। दिलावलपुर कौसम निवासी अनुपम सचान ने डीएम को बताया कि वह सीमा सुरक्षा बल में जवान है और त्रिपुरा में तैनात है। नागिन जसी में 180.6 वर्ग मीटर प्लाट खरीदा था। यह अभिलेख में दर्ज है लेकिन कुछ लोगों ने बाउंड्री तोड़कर प्लाट पर कब्जा कर लिया। अवकाश पर आने पर जानकारी हुई। डीएम ने नायब तहसीलदार रवींद्र मिश्र को स्वयं जांच करने और आख्या देने के निर्देश दिए। अकबरपुर के प्रेमनारायण ने डीएम को बताया कि नगर पंचायत में प्लाट में नाम दर्ज कराना है लेकिन चार माह से कर्मी टरका रहे हैं। डीएम ने सात दिन में समाधान के निर्देश ईओ को दिए। सैंथा के माता प्रसाद ने एसपी को बताया कि तीन वर्ष पूर्व मारपीट का केस दर्ज कराया था। आरोपी समझौता का दबाव बना रहे थे। इंकार करने पर अब झूठा प्रार्थना पत्र आपके कार्यालय में दिया है। एसपी ने सीओ अकबरपुर को जांच सौंपी है। इधर बारा के विकास राठौर ने प्रधान व ग्राम सचिव पर बिना कार्ययोजना में शामिल कार्याे को कराने का आरोप लगाया। डीएम ने डीपीआरओ को जांच सौंपी। यहां डीएफओ एके द्विवेदी, सीएमओ डॉ. एके सिंह, डीआईओएस अचल कुमार मिश्र, बीएसए रिद्धी पांडेय आदि रहे।
-- -- -
डीएम ने पूछा कहां है ईओ अकबरपुर
अकबरपुर कस्बे के टकटौली निवासी विश्वनाथ ने डीएम को बताया कि खाद के गड्ढों पर कब्जा कर लिया गया है। पूर्व में शिकायत पर कब्जा हटवा दिया गया था लेकिन अब फिर से कब्जा कर निर्माण करा लिया गया है। पूर्व में शिकायत की लेकिन समाधान नहीं हो सका। डीएम ने पूछा कि ईओ अकबरपुर कहां है तो मौजूद लिपिक राजेश कुमार ने बताया कि ईओ साहब लखनऊ गए हैं। इसपर डीएम ने कहा कि ईओ को उपस्थित पंजिका में अनुपस्थित कर दें। तहसीलदार रणविजय सिंह ने बताया कि ईओ प्रदीप पांडेय को पंजिका में अनुपस्थित कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
-- -- -
कनेक्शन काट उखाड़ ले गए मीटर, दौड़ लगा रहा उपभोक्ता
डेरापुर। कस्बे के शिवम पांडेय ने एडीएम शालिनी उत्तम को बताया कि मां ममता देवी के नाम बिजली कनेक्शन है। मां के निधन के बाद कनेक्शन में नाम परिवर्तन कराने व पूर्व के बिल को संशोधित करने का अनुरोध जेई से किया था। इधर बिजली कर्मियों ने कनेक्शन काट दिया और मीटर भी उखाड़ ले गए। कई शिकायतों के बाद लगातार वह दौड़ भाग कर रहा है लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। एडीएम ने एसडीओ रुरा को बिल संशोधन कर समाधान के निर्देश दिए। यहां 55 शिकायतें रही। रसूलाबाद संवाद के अनुसार कुल 59 शिकायतें आई। दो शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया। तहसीलदार सुभाष चंद्र मौजूद रहे। सिकंदरा तहसील में सिलहरा गांव के प्रधान रामबली सिंह ने एडीएम को बताया कि टंकी परिसर में बाउंड्री बाल का घटिया निर्माण हुआ है। इससे कभी भी दीवार गिर सकती है। एडीएम ने जांच कराने का आश्वासन दिया। यहां 56 शिकायतें रहीं। मैथा तहसील में 48 शिकायतें दर्ज हुई।