{"_id":"619f3303c98b2111a7757581","slug":"sold-the-woman-and-her-two-children-for-50-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैया: बिहार की महिला व उसके दो बच्चों को 50 हजार में बेचा, पुलिस ने किया बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया: बिहार की महिला व उसके दो बच्चों को 50 हजार में बेचा, पुलिस ने किया बरामद
Thu, 25 Nov 2021 12:35 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 25 Nov 2021 12:35 PM IST
विज्ञापन
पीड़िता इंद्रावती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार से एक महिला व उसके दो बच्चों को गांव के युवक ने औरैया के बबाइन में रहने वाले कपिल नाम के व्यक्ति को 50 हजार में बेच दिया। खरीदार युवक की प्रताड़ना से परेशान महिला ने किसी तरह से पुलिस को जानकारी दी।
पुलिस ने तीनों को बरामद कर आरोपियों की तलाश शुरू की है। पुलिस को जानकारी देते हुए इंद्रावती (27) पत्नी सुनील ने बताया कि वह शाहीपुर थाना इटारी बिहार की रहने वाली है। पांच अक्टूबर को गांव का नान जी उसे गोवा में नौकरी कर रहे पति के पास छोड़ने की बात कह लाया था।
औरैया आने के बाद उसने बबाइन गांव के कपिल नाम के व्यक्ति को उसे व उसके दो बच्चे दुर्गा (2), प्रीती (एक वर्ष) को पचास हजार में बेच दिया। आरोप है कि कपिल उसे व बच्चों को मारपीट कर प्रताड़ित कर रहा था।
विज्ञापन
बुधवार की रात किसी तरह उसने पुलिस को सूचना दी। गुरुवार सुबह पुलिस ने पास के ही साबदा गांव के एक घर से महिला व उसके बच्चों को बरामद किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।