फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   sold government land making Society

सोसाइटी बना बेच डाली सरकारी भूमि

Wed, 30 Sep 2015 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Wed, 30 Sep 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन
sold government land making Society
शहर के कृष्णा नगर और चंदारी की बेशकीमती सरकारी जमीन सोसाइटी ने प्लाटिंग करके बेच दी। चिल्ड्रेन पार्क और अखाड़ा तक की भूमि नहीं छोड़ी गई। केडीए की अनुमति और ले आउट प्लान के बगैर ही तमाम निर्माण कार्य करा दिए गए। अब मामले का संज्ञान डीएम ने लिया है।
विज्ञापन


साथ ही तहसीलदार सदर अनिल कुमार, तहसीलदार केडीए किशोर गुप्ता और जोनल अधिकारी नगर निगम जोन-2 मुनीश कुमार निगम की कमेटी गठित कर जांच रिपोर्ट देने को कहा है। रिपोर्ट मिलने के बाद सोसाइटी प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


कृष्णा नगर और चंदारी में केडीए की तमाम भूमि ऐसी हैं, जिन पर कब्जा करके भवनों का अवैध निर्माण करा दिया गया। जिस भूमि पर केडीए की योजना लांच है, वहां भी बाउंड्रीवाल बनाकर अपना बोर्ड टांग दिया है। इसकी जानकारी केडीए को भी है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा सकी। डीएम कौशल राज शर्मा का कहना है कि सरकारी जमीनों से अवैध कब्जे हटाए जाएंगे। जिस सोसाइटी ने जमीनें बेची हैं, उनकी कुंडली निकलवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अरबों रुपये की सरकारी जमीन पर कब्जा करना, फिर उसकी प्लाटिंग करके पैसा कमाना गंभीर अपराध है। इससे पहले तत्कालीन डीएम डॉ. रोशन जैकब ने एसएसपी शलभ माथुर को पत्र लिखा था और कहा था कि कृष्णा नगर, चंदारी की जमीन कब्जाकर प्लाटिंग करने वालों को भूमाफिया घोषित किया जाए। इस पर एसएसपी काम कर रहे हैं। केडीए सचिव जगदीश का कहना है कि डीएम की कमेटी में केडीए के अधिकारी हैं, जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 
इन सरकारी जमीनों को बेचा
- कृष्णा नगर के ब्लाक-11 में चिल्ड्रेन पार्क और ब्लाक-10 में अखाड़ा की भूमि प्लाटिंग करके बेच दी गई। श्री नागरजी कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी ने ले आउट प्लान भी दिया, जिसे केडीए ने अस्वीकृत कर दिया। सभी निर्माण केडीए की अनुमति और ले आउट प्लान के बगैर कराए गए हैं।  
- गाटा संख्या 424 का कुल रकबा 4.466 हेक्टेयर है। इसमें 2.468 हेक्टेयर और 1.998 हेक्टेयर बंजर भूमि केडीए के नाम दर्ज है। इसमें से आठ बीघा जमीन की प्लाटिंग नागर जी हाउसिंग सोसाइटी ने की। बची भूमि पर सड़क और बाउंड्रीवाल है। केडीए ने कोई प्लाटिंग नहीं की है।
- गाटा संख्या 450 कुल रकबा 3.860 हेक्टेयर। इसमें से 3.841 हेक्टेयर बंजर केडीए के नाम है। केडीए की ई ब्लाक सुजातगंज योजना 18 दिसंबर 1967 को लांच हुई थी, फिर भी श्रीराम फाइनेंस हाउसिंग सोसाइटी ने बाउंड्रीवाल खड़ी कर रखी है।
- गाटा संख्या 470 कुल रकबा 4.374 हेक्टेयर है। राजस्व अभिलेखों की बंजर भूमि केडीए के नाम दर्ज है। इसके बावजूद श्रीराम फाइनेंस हाउसिंग सोसाइटी ने बाउंड्रीवाल खड़ी करके अपना बोर्ड लगा दिया। आसपास के लोगों के मुताबिक सोसाइटी ने देहली सुजानपुर की आराजी संख्या 813 की भूमि खरीदी थी लेकिन बाउंड्रीवाल ग्राम चंदारी के गाटा संख्या 470 पर बना लिया।

- ग्राम समाज की गाटा संख्या 568, 569 और 570 की प्लाटिंग नागर जी कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी ने की। तमाम भूमि केडीए के नाम दर्ज है, फिर भी ले आउट प्लान में नागर जी सोसाइटी का नाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed