फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   solar lamp

सोलर लैंप बनाने के लिए महिलाओं का होगा चयन

Sat, 13 Feb 2021 12:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
solar lamp
कानपुर देहात। जिले में मैथा ब्लॉक के टोडरपुर व डेरापुर ब्लॉक के परौंख गांव में सोलर लैंप बनाए जाने के लिए लघु इकाई स्थापित होनी है। इसके लिए गांवों में जगह चिह्नित कर ली गई है। 13 व 14 फरवरी को समूह की 50 महिलाओं का साक्षात्कार के बाद चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

सीडीओ सौम्या पांडेय ने बताया कि महिलाओं की आमदनी बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सोलर लैंप बनाए जाने के लिए जिले की मैथा तहसील के टोडरपुर व डेरापुर तहसील के परौंख गांव में लघु इकाई बनाई जाएंगी। इसके लिए जगह चिह्नित कर ली गई है। यहां समूह की महिलाएं सोलर लैंप निर्मित करेंगी। सबसे पहले इन सोलर लैंपों को जिले के सामुदायिक शौचालयों में लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि समूह की महिलाओं की चयन प्रक्रिया 13 फरवरी से शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

13 फरवरी को टोडरपुर पंचायत भवन व 14 फरवरी को परौंख गांव में 50 महिलाओं का चयन किया जाएगा। चयन के लिए महिलाओं को साक्षात्कार भी देना होगा। चयनित महिलाओं का पांच दिवसीय प्रशिक्षण होगा। इसमें सोलर लैंप, होम लाइटिंग सिस्टम सहित मार्केटिंग और रिपेयरिंग की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक दिन में होगी दो सौ रुपये की आमदनी
कानपुर देहात। सीडीओ सौम्या पांडेय ने बताया कि पांच दिवसीय प्रशिक्षण के बाद समूह की महिलाएं सोलर लैंप निर्मित करने लगेंगी। प्रति प्रोडक्ट महिलाओं को 12 रुपये दिए जाएंगे। अनुमान है कि महिलाओं की एक दिन में दो सौ रुपये की आमदनी होगी। कहा कि यह पहला ऐसा कार्यक्रम है, जिसमें महिलाओं को सीधे आमदनी होगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed