फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   SO suspended in seeking bribes

कैमरे में कैद हुआ थानाध्यक्ष का ये कारनामा, किशोरी के पिता ने वीडियो बनाकर किया वायरल

Sat, 16 Jun 2018 09:29 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 16 Jun 2018 09:29 PM IST
विज्ञापन
SO suspended in seeking bribes
डेमाे पिक
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में नाबालिग लड़की को खोजकर आरोपियों को पकड़ने के लिए 25 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का वीडियो वायरल होने पर जहानगंज एसओ को एसपी अतुल शर्मा ने सस्पेंड कर जांच एएसपी त्रिभुवन सिंह को सौंपी है। थाने में नए एसओ की भी तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन


जहानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक समुदाय की 15 वर्षीय किशोरी को 2 फरवरी को गांव कोरीखेड़ा निवासी आरिफ अपने साथ ले गया था। किशोरी के पिता ने आरिफ, उसके पिता इकरार, बड़े भाई और मां के खिलाफ 13 मई 2018 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरिफ ने 19 मई को कोर्ट में आत्म समर्पण कर दिया था। अन्य आरोपी फरार थे, जिनको पुलिस पकड़ नहीं रही है।
विज्ञापन


किशोरी के पिता ने एसओ जहानगंज वीरपाल सिंह तोमर से आरोपियों को पकड़ कर पुत्री को ढूंढने की मांग की। आरोप है कि एसओ ने किशोरी को बरामद करवाने और आरोपियों को पकड़ने के लिए 25 हजार रुपये की रिश्वत मांगी, जिस पर किशोरी के पिता ने 20 हजार रुपये दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



किशोरी का पिता शुक्रवार को पांच हजार रुपये देने एसओ के कमरे पर गया और रुपये दिए। इसका वीडियो भी बना लिया, जो शनिवार को वायरल कर दिया गया। वायरल वीडियो को एसपी ने भी देखा तो एसओ जहानगंज वीरपाल सिंह तोमर को सस्पेंड कर जांच एएसपी को सौंप दी। एसपी ने जहानगंज एसओ पद पर अनूप निगम को तैनात किया है। उधर, निलंबित एसओ तोमर ने बताया कि किशोरी को खोजने के लिए गाड़ी का किराया लिया था, जो वापस भी कर दिया है। बताया कि जो वीडियो वायरल हुआ है, वह पुराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed