फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Banda: अज्ञात बीमारी से अब तक पांच बच्चों की मौत, सीएमओ बोले-अभी कोई बीमारी नहीं मिली, जांच कराएंगे

Sun, 28 Aug 2022 10:24 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 28 Aug 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
So far five children have died due to unknown disease in Banda, CMO said no disease has been found yet
Children die of unknown disease in Banda - फोटो : अमर उजाला

बांदा जिले के त्रिवेणी गांव में गत 11 दिनों  में तीन बच्चों की मौत के बाद चक चटगन गांव में अज्ञात बीमारी से दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि झांकी देखकर लौटने के बाद पेट दर्द की शिकायत हुई और डेढ़ घंटे के अंतराल में एक-एक कर दोनों की मौत हो गई। सूचना पर सीएमओ एके श्रीवास्तव टीम के साथ गांव पहुंचे और जांच पड़ताल की। पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।



सदर तहसील और कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत चक चटगन गांव में शनिवार की रात दशरथ के पुत्र नीरज (15) और काशीराम के पुत्र चंद्रबली (26) की मौत हो गई। दोनों की मौत के बीच मात्र डेढ़ घंटे का फर्क था। पहले करीब 8.30 बजे नीरज ने घर में दम तोड़ा और इसके बाद लगभग 11 बजे चंद्रबली की मौत हो गई। एक परिवार में दो मौतों से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

So far five children have died due to unknown disease in Banda, CMO said no disease has been found yet
Children die of unknown disease in Banda - फोटो : अमर उजाला

एकाएक पेट दर्द शुरू हो गया, आवाज बंद हो गई
मृतकों के भतीजे महेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार की रात गांव में सजी झांकी देखकर दोनों घर लौटे और खाना खाकर सो गए। शनिवार को सुबह पेट दर्द होने लगा। एकाएक गले में भी तकलीफ हो गई। आवाज नहीं निकल रही थी। चंद्रबली अविवाहिता और मजदूरी करता था। चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। वहीं, नीरज सातवीं कक्षा का छात्र था। दो भाइयों में बड़ा था। दोनों के पिता खेतीबाड़ी करते हैं।

So far five children have died due to unknown disease in Banda, CMO said no disease has been found yet
Children die of unknown disease in Banda - फोटो : अमर उजाला

दोनों की कराते रहे झाड़फूंक, चली गई जान
चंद्रबली और उसके चचेरे भाई नीरज के एक साथ बीमार होने पर परिवारीजन अंधविश्वास के फेर में उलझ गए। मेडिकल कॉलेज या जिला अस्पताल में इलाज कराने की बजाए दोनों की झाड़फूंक कराते रहे। शनिवार को पहले गांव में ओझाओं से झाड़फूंक कराई। इसके बाद हमीरपुर जनपद के मौदहा गांव ले गए और वहां भी झाड़फूंक कराई। कोई आराम नहीं लगा। रात को अस्पताल ले जाने की तैयारी थी कि घर पर ही दोनों की मौत हो गई। यह बात मृतकों के भतीजे महेश कुमार ने बताई।

विज्ञापन
विज्ञापन
So far five children have died due to unknown disease in Banda, CMO said no disease has been found yet
Children die of unknown disease in Banda - फोटो : अमर उजाला

अभी कोई बीमारी नहीं मिली, कैंप लगाकर जांच कराएंगे
मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ.एके श्रीवास्तव ने बताया कि सूचना पर वह खुद गांव पहुंचे। दोनों की मौत का कारण जानने के लिए जांच-पड़ताल की गई। परिजनों से भी उनकी हिस्ट्री (ब्योरा) लिया गया। अभी किसी में कोई बीमारी नहीं मिली है। न ही पेट दर्द का कारण स्पष्ट हुआ। इसलिए किसी का सैंपल नहीं लिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। उनके साथ बड़ोखर ब्लॉक के चिकित्साधिकारी डाॅ. विजय केसरवानी सहित स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी व कर्मी उपस्थित रहे। सीएमओ ने बताया कि गांव में कैंप लगाकर जांच कराएंगे। मरीजों की सूची तैयार कर उन्हें दवाएं दी जाएंगी।

विज्ञापन
So far five children have died due to unknown disease in Banda, CMO said no disease has been found yet
Children die of unknown disease in Banda - फोटो : अमर उजाला

सिर्फ पेट दर्द से नहीं हो सकती मौत: फिजीशियन
रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ फिजीशियन डाॅ. शैलेंद्र कुमार यादव का कहना है कि सिर्फ पेट दर्द के चलते चंद देर में दो भाइयों की मौत नहीं हो सकती। जहरीला पदार्थ या जहरीला कीड़ा काटने पर पेट दर्द होता है। गले में भी दिक्कत आ जाती है। उन्होंने आशंका जताई कि किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया और दोनों भाई इस बारे में समझ नहीं सके। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद सच्चाई सामने आ जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed