फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   SNK won by nine runs and Prime Enlighten won by one run.

Kanpur News: एसएनके ने नौ और प्राइम एनलाइटेन ने एक रन से जीता मुकाबला

Wed, 27 May 2026 01:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
SNK won by nine runs and Prime Enlighten won by one run.
जेएनटी अंडर-12 क्रिकेट लीग में विजेता प्राइम एनलाइटेन टीम के खिलाड़ी अरजीत को प्लेयर ऑफ़ द मैच क - फोटो : संगठन
कानपुर। 14वीं जेएनटी अंडर-12 क्रिकेट लीग में मंगलवार को दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। पहले मैच में एसएनके इलेवन ने मेप्लवुड इलेवन को नौ रन से हराया। दूसरे मुकाबले में प्राइम एनलाइटेन इलेवन ने सोलोवियर इलेवन को एक रन से मात दी।
विज्ञापन

किदवईनगर स्थित कानपुर साउथ-ए मैदान पर एसएनके इलेवन ने पहले बल्लेबाजी की। टीम ने 20 ओवर में छह विकेट पर 157 रन बनाए। प्रत्युष ने 47, रेयांश पाल ने 44 और अंश यादव ने 41 रन की उपयोगी पारियां खेलीं। मेप्लवुड इलेवन की तरफ से इबाद खान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके। जवाब में मेप्लवुड इलेवन की टीम 20 ओवर में पांच विकेट पर 148 रन ही बना सकी। श्रेयांश और निशांत पाल ने 44-44 रन बनाकर संघर्ष किया। एसएनके की ओर से वंश और वेदांत ने एक-एक विकेट हासिल किया। रेयांश पाल को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। कानपुर साउथ-बी मैदान पर प्राइम एनलाइटेन इलेवन ने पहले बल्लेबाजी की। टीम ने 25 ओवर में 194 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।
विज्ञापन

सोलोवियर इलेवन की ओर से आरुष ने तीन विकेट लिए। यश कटियार और प्रांजुल गुप्ता ने दो-दो खिलाड़ियों को आउट किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सोलोवियर इलेवन ने जीत के लिए आखिरी गेंद तक संघर्ष किया। टीम 25 ओवर में पांच विकेट पर 193 रन ही बना सकी और एक रन से मुकाबला हार गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृष सिंह ने 86 और अब्दुल अहद ने 37 रन का योगदान दिया। प्राइम एनलाइटेन के शिवांश राय ने दो विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। अरजीत को उत्तर प्रदेश की महिला टीम की खिलाड़ी क्षमा सिंह ने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार दिया। इस दौरान अनूपम राजपूत, रिमझिम, दिव्या और आर्या भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed