{"_id":"6a1214258fa1ace370016656","slug":"smuggler-arrested-with-ganja-worth-rs-12-lakh-kanpur-news-c-362-1-ka11006-148178-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: 12 लाख रुपये के गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: 12 लाख रुपये के गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
फोटो।
कानपुर। सेंट्रल स्टेशन पर 10 किलो गांजे के साथ पुलिस ने झारखंड के हजारीबाग निवासी रवि कुमार को गिरफ्तार किया है। इसकी कीमत करीब 12 लाख रुपये है। सेंट्रल स्टेशन के आरपीएफ प्रभारी एसएन पाटीदार और जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ओमनारायण सिंह ने बताया कि शनिवार को गश्त के दाैरान सेंट्रल स्टेशन के गेट नंबर-01 के पास बैग लिए एक संदिग्ध को देखा। पूछताछ में हड़बड़ाने पर शक गहराया। तलाशी में उसके बैग से गांजा मिला। उसने अपना नाम रवि बताया है। कहा वह असम से गांजा लाकर कानपुर, लखनऊ व बिहार में बेचता था। जीआरपी थाने में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेजा गया। उसके पुराने आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। (संवाद)