फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Smriti Irani said that victory will be achieved only by following the path of religion

कानपुर: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बोलीं- धर्म के रास्ते पर चलकर ही मिलेगी जीत

Mon, 06 Dec 2021 12:48 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 06 Dec 2021 12:48 AM IST
सार

स्मृति ईरानी ने कहा कि कानपुर ने हमेशा ही भारत के इतिहास में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में अंकित किया है। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन समिति से कहा कि वर्तमान में देशभर में मनाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में यहां का प्रत्येक छात्र देश के वीरों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए निबंध लेखन करे।

विज्ञापन
Smriti Irani said that victory will be achieved only by following the path of religion
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी - फोटो : ANI

विस्तार

पंडित दीनदयाल उपाध्याय सनातन धर्म विद्यालय के स्वर्णजयंती समारोह में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि धर्म के रास्ते पर चलकर ही जीत मिलेगी। उन्होंने विद्यालय के छात्रों द्वारा प्रस्तुत नृत्यनाटिका शिव तांडव स्तोत्र और महिषासुर मर्दिनी प्रसंग को देखकर कहा कि सनातन धर्म से ही हमारे देश और जीवन को प्रेरणा मिलती रही है।
विज्ञापन


यही मार्ग आगे भी हम सभी का मार्गदर्शन करता रहेगा। केंद्रीय मंत्री ने छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी कराने वाली शिक्षिकाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पूरा विद्यालय परिवार पंडित दीनदयाल उपाध्याय की सोच को आगे बढ़ाने का जो कार्य कर रहा है, वह अनुकरणीय है।
विज्ञापन


कहा कि कानपुर ने हमेशा ही भारत के इतिहास में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में अंकित किया है। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन समिति से कहा कि वर्तमान में देशभर में मनाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में यहां का प्रत्येक छात्र देश के वीरों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए निबंध लेखन करे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने इच्छा जताई कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों पर चलने वाले इस विद्यालय से भी ओलंपिक विजेता नीरज चोपड़ा जैसे विश्वस्तरीय खिलाड़ी निकलें। यह कानपुर और देश के लिए गौरव की बात होगी। कार्यक्रम के दौरान संस्थान की प्रबंधक नीतू सिंह ने विद्यालय द्वारा किए जा रहे कार्यों के साथ भविष्य की कार्ययोजना बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed