फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Smoke billowed from brake binding in Gomti Express

Kanpur News: गोमती एक्सप्रेस में ब्रेक बाइंडिंग से उठा धुआं

Fri, 19 Sep 2025 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Smoke billowed from brake binding in Gomti Express
इटावा। लखनऊ से दिल्ली जा रही गोमती एक्सप्रेस में गुरुवार को ब्रेक बाइंडिंग से धुआं उठने लगा। ट्रेन के गार्ड ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी। ट्रेन को इटावा जंक्शन पर रोककर टेक्नीशियन ने जांच की। इस दौरान सबकुछ ठीक पाए जाने पर ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया। इस दौरान ट्रेन करीब 10 मिनट इटावा जंक्शन पर खड़ी रही। पहिए में ब्रेक शू के चिपकने के कारण ब्रेक बाइंडिंग से धुआं उठने लगा था।
विज्ञापन

ट्रेन संख्या 12419 अप गोमती एक्सप्रेस गुरुवार को लखनऊ से दिल्ली जा रही थी। इकदिल रेलवे स्टेशन से निकलने के बाद ट्रेन के कोच नंबर डी-12 में ब्रेक बाइंडिंग से धुआं उठने लगा। ट्रेन के गार्ड ने इसकी सूचना टूंडला कंट्रोल रूम को दी। इटावा जंक्शन पर ट्रेन नौ बजकर 49 मिनट पर पहुंची। ट्रेन के स्टेशन पहुंचने पर टेक्नीशियन विपिन कुमार, आरपीएफ के एसआई हीराचंद्र मीणा, हेड कांस्टेबल अजीत कुमार मौके पर पहुंचे। ट्रेन की गहनता से जांच की गई तो ट्रेन के पहिए में ब्रेकशू के चिपकने के कारण ब्रेक बाइंडिंग से धुआं उठने की बात पता चली। टेक्नीशियन ने सारे जगह की पड़ताल की। सबकुछ ठीक पाने पर ट्रेन को नौ बजकर 58 मिनट पर इटावा से गंतव्य के लिए रवाना किया गया। इस मामले में प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि गोमती में ब्रेक बाइंडिंग में धुआं उठने की बात सामने आई थी। जांच में सबकुछ सही पाया गया था। इसमें कोई आपराधिक साजिश नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed