फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   sleeping video of Inspector went viral in Hamirpur

Hamirpur: दरोगा का सोते हुए वीडियो वायरल, पीआरवी में तैनात हैं विष्णु शर्मा, बोले- तबीयत ठीक नहीं थी

Sun, 11 Dec 2022 01:10 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 11 Dec 2022 01:10 PM IST
सार

बुंदलेखंड एक्सप्रेस-वे पर मुस्करा थाना क्षेत्र में पीआरवी1031 पर तैनात दरोगा विष्णु शर्मा का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी के साथ वायरल हो रहा है। इसमें ड्यूटी के दौरान दरोगा सोते हुए दिख रहे हैं। इस पर एसपी ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।

विज्ञापन
sleeping video of Inspector went viral in Hamirpur
वायरल वीडियो में सोता दरोगा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले में ड्यूटी के दौरान डायल-112 में दरोगा सोते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो मुस्करा थाना क्षेत्र में पीआरवी 1031 पर तैनात दरोगा विष्णु शर्मा का बताया जा रहा है।  संवाद न्यूज एजेंसी इसकी पुष्टि नहीं करती है।

विज्ञापन

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की किरकिरी हो रही है और पुलिस महकमे के आला अधिकारियों ने चुप्पी साध ली है। वायरल वीडियो को देख कर लग रहा है कि दरोगा विष्णु शर्मा के किसी साथी या पीआरवी के ड्राइवर ने वीडियो बना कर वायरल किया है।
विज्ञापन

वहीं, वीडियो से पता चल रहा है ड्यूटी के दौरान ही दरोगा को नींद आई, तो वह अपनी ही सीट पर फैल गया और डैशबोर्ड पर पैर फैला कर सो गया। वीडियो किस दिन का है, यह तो पता नहीं चल सका है। वीडियो में दरोगा की नेमप्लेट और पीआरवी 1031 दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी शुभम पटेल ने बताया कि मामले की जांच सीओ ट्रैफिक घनश्याम को सौंपी गई है। वहीं विष्णु शर्मा का कहना है कि उनकी तबियत ठीक नहीं थी। इसलिए आंख बंद कर लेट गए थे। उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। उसके आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed