फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Sleeper bus overturned uncontrollably on the highway in auraiya, the driver was drunk, 20 injured critically

औरैया में बड़ा हादसा: हाईवे पर बेकाबू होकर पलटी स्लीपर बस, नशे में था चालक...छत पर सामान भी था लोड, 20 घायल

Fri, 02 Jun 2023 12:10 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 02 Jun 2023 12:10 PM IST
सार

Auraiya Accident: हादसे में बस के दो चालकों समेत 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की वजह से नेशनल हाईवे पर जाम लग गया। यात्रियों ने चालक के नशे में होने और बस की छत पर अधिक सामान लोड होने की बात कही है।

विज्ञापन
Sleeper bus overturned uncontrollably on the highway in auraiya, the driver was drunk, 20 injured critically
auraiya road accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले के अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में कानपुर-इटावा नेशनल हाईवे पर शुक्रवार सुबह आठ बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। कानपुर जा रही यात्रियों से भरी स्लीपर बस मुरादगंज के दीपाली होटल के पास पलट गई। हादसे में 20 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

विज्ञापन

हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस से उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। बस राजस्थान से सवारियां बैठाकर कानपुर जा रही थी। जैसे ही बस सुबह आठ बजे दीपाली होटल के सामने पहुंची। बस तेज रफ्तार थी और चालक ने संतुलन खो दिया।
विज्ञापन

इससे बस अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई। हादसे में बस के दो चालकों समेत 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की वजह से नेशनल हाईवे पर जाम लग गया। हादसे की जानकारी मिलते ही सीओ भारत पासवान, कोतवाल मुकेश सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

नशे में था चालक, छत पर भी लोड था सामान
यहां उन्होंने बस में फंसे सभी घायलों को बाहर निकाला। यात्रियों ने चालक के नशे में होने और बस की छत पर अधिक सामान लोड करने की वजह से हादसा होने बात कही है। सीओ ने बताया कि बस में करीब 70 लोग सवार थे। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed