फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Slab of Ramadevi ROB broken, rebar peeping into the bridge, police diverted the route by putting barricades

Kanpur: रामादेवी आरओबी की स्लैब टूटी, पुल में झांक रही सरिया, पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रूट डायवर्ट किया

Sat, 01 Jul 2023 01:37 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 01 Jul 2023 01:37 PM IST
सार

Kanpur News: चकेरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात रामादेवी आरओबी की स्लैब टूटकर गिर गई, जिससे ड़ेढ बाय डेढ़ का गड्ढा हो गया। इसमें से सरिया झांकने लगी। सूचना पर सुबह एनएचआई के अधिकारी पहुंचे। उन्होंने बताया कि ओवरलोड वाहन के जेक लगाने से स्लैब टूटी होगी।  

विज्ञापन
Slab of Ramadevi ROB broken, rebar peeping into the bridge, police diverted the route by putting barricades
आरओबी की स्लैब टूटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में रामादेवी आरओबी की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। दरअसल, शुक्रवार देर रात आरओबी की स्लैब टूट गई, जिससे नौबस्ता तक लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने यातायात डायवर्ट कराया है। वहीं, एनएचआई के अधिकारियों ने भी मुआयना किया।

विज्ञापन

उन्होंने किसी ओवरलोड वाहन के रेलवे ओवर ब्रिज के ऊपर जेक लगाने से स्लैब टूटने की आशंका जताई है। बताया कि कल रविवार से 10 मीटर लंबी और 3 मीटर चौड़ी छत की कंकरीट तोड़ने का काम होगा शुरू। यहां टूटने वाला रेलवे का हिस्सा नहीं है।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि आरओबी की गुणवत्ता मानकों के अनुरूप है। पुल और दीवार के बीच की ब्रेक स्लैब टूटी है। पूरी स्लैब बदली जाएगी। इस कार्य में लगभग एक से डेढ़ महीने का समय लगने की संभावना है। इस बीच नौबस्ता से रामादेवी की ओर बैरिकेडिंग लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

2004 में बनाया गया था आरओबी
बता दें कि इस आरओबी का निर्माण 2004 में हुआ था। इससे रोजना 50 से 60 हजार000 से अधिक वाहन गुजरते हैं। इसमें इटावा, दिल्ली, महोबा, झांसी, बांदा, लखनऊ, प्रयागराज आदि रूट से वाहन आते हैं। आरओबी टूटने के बाद 100 मीटर का डायवर्जन दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed