फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   skil develop

कौशल विकास का वादा, पैसा भी ज्यादा

Wed, 21 Jan 2015 03:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Wed, 21 Jan 2015 03:15 AM IST
विज्ञापन
skil develop
बोर्ड ऑफ अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग नारदर्न रीजन कानपुर ने स्किल डेवलपमेंट का प्रशिक्षण लेने वाले अभ्यर्थियों के मानदेय में 40 फीसदी की बढ़ोतरी की है। बढ़ा मानदेय शैक्षिक सत्र 2015-16 से मिलने लगेगा।
विज्ञापन


इस फैसले से स्किल डेवलपमेंट का प्रशिक्षण ले रहे 15000 इंजीनियर, पालीटेक्निक और वोकेशनल कोर्स के अभ्यर्थियों को फायदा होगा। दूरदराज के अभ्यर्थियों की परेशानी को देखते हुए दो नए सेंटर भी खोल दिए गए हैं और जल्द ही दो और शुरू कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा फरवरी में भर्ती मेला भी लगाया जाएगा।  कानपुर रीजन से यूपी के अलावा उत्तराखंड, दिल्ली, चंडीगढ़, राजस्थान, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और जम्मू काश्मीर भी जुड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन यूपी के 65 फीसदी अभ्यर्थी ही प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं। कारण, कई लोगों को जानकारी नहीं होती तो कई अधिक दूरी की वजह से नहीं आते।

यह संख्या और बढ़ाई जा रही है। बोर्ड ने कहा कि बीटेक, बीसीए, बीलिब सहित स्नातक स्तर के तमाम कोर्स करने वाले स्टूडेंट्स पहले रजिस्ट्रेशन कराते हैं, फिर उन्हें विभिन्न शैक्षिक संस्थानों, रिसर्च इंस्टीट्यूट, सरकारी और गैर सरकारी विभागों में प्रशिक्षण के लिए भेजा जाता है।

डिग्री हासिल करने के दो साल के अंदर जो स्टूडेंट प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं, उन्हें प्रतिमाह मानदेय दिया जाता है। डिग्री होल्डर को ज्यादा मानदेय मिलता है। पालीटेक्निक और 12वीं कक्षा के बाद वोकेशनल कोर्स की डिग्री हासिल करने वाले प्रशिक्षणार्थियों को भी मानदेय दिया जाता है।

दो नए सेंटर खुले, दो और खुलेंगे

बोर्ड ऑफ अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग नारदर्न रीजन कानपुर ने दो नए सेंटर खोल दिए हैं। पहला जयपुर राजस्थान में और दूसरा इंटीग्रेटेड टेक्नोलॉजी सेंटर-9 द्वारका दिल्ली में है।

फरवरी 2015 तक गाजियाबाद का सेंटर भी खुल जाएगा। इसके बाद चंडीगढ़ में एक सेंटर खोलने की योजना है।

ज्यादा से ज्यादा स्टूडेंट्स को स्किल डेवलपमेंट की ट्रेनिंग मिले, इसकी व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। कानपुर कार्यालय से नौ केेंद्र शासित और राज्य शासित प्रदेश जुड़े हैं। सभी जगह के स्टूडेंट्स को कानपुर आना पड़ता है।

इसलिए दो नए सेंटर खोल दिए गए हैं और जल्द ही दो और शुरू किए जाएंगे। फरवरी में भर्ती मेला भी लगाया जाएगा। तमाम सरकारी, गैर सरकारी कंपनियों से बातचीत चल रही है। कोशिश है कि प्रशिक्षण की सीटें बढ़ाई जाएं।


अगले सत्र से मानदेय में बढ़ोतरी होगी। इससे ट्रेनिंग में हिस्सा लेने वाले स्टूडेंट्स की संख्या बढ़ेगी। 2014-15 में 15000 स्टूडेंट्स को प्रशिक्षण देना है। अभी तक 10 हजार स्टूडेंट्स का आवेदन फार्म फारवर्ड किया जा चुका है।


- एसके मेहता, डायरेक्टर बोर्ड ऑफ अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग नारदर्न रीजन कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed