फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sizzling rain gave relief from the sultry heat

उमस भरी गर्मी से झमाझम बारिश ने दी राहत

Sat, 21 Aug 2021 01:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
Sizzling rain gave relief from the sultry heat
कानपुर देहात। जिलेवासी शुक्रवार को दिनभर उमस और गर्मी से परेशान रहे। शाम करीब चार बजे से शुरू हुई झमाझम बारिश देर शाम रात तक जारी रही। इस दौरान सड़कों पर पानी भर गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन दिनों में अच्छी बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन

एक पखवारा पहले हुई जोरदार बारिश के बाद निकल रही तेज धूप व उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा था। शुक्रवार को भी दिन में उमस से लोग परेशान नजर आए, लेकिन दोपहर बाद बादलों ने डेरा डाल लिया। साथ ही दिनभर रुक-रुककर धूप देखने को मिल रही थी, लेकिन उमस भरी गर्मी लोगों के पसीने छुड़ाती रही। शाम होते ही झमाझम बारिश होना शुरू हो गई।
विज्ञापन

जिसके बाद उमस भरी गर्मी से बेहाल लोगों को राहत मिल गई। बारिश से मौसम सुहाना हो गया और लोग घरों के बाहर गली-मोहल्लों की सड़कों पर व घरों की बालकनी पर बदले मौसम का आनंद लेते दिखाई दिए। वहीं देर शाम तक आसमान में बादल छाए रहे। इस वजह से रात को फिर एक बार बारिश होने की उम्मीद जताई जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

तापमान में हो रहा उतार-चढ़ाव से शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा। सीएसए के मौसम विभाग के अनुसार 24 अगस्त तक तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।
किसानों को सता रही फसल की चिंता
पुखरायां। तेज बारिश होने से जहां खेत खलिहान में पानी भर गया वहीं किसानाें को फसलों को नुकसान पहुंचने की चिंता सताने लगी है। बारिश से क्षेत्र में जगह जगह जलभराव हो गया। नगरपालिका कार्यालय के अंदर भी पानी भरा रहा। नगरपालिका रोड, कस्बा मुख्य मार्ग मीरपुर, पुखरायां देहात मंडी में जलभराव से लोग परेशान रहे।
नगरपालिका अध्यक्ष सत्यप्रकाश संखवार ने बताया कि तेज बारिश होने के कारण पानी की निकासी अपेक्षा के अनुरूप नहीं रही, जिससे जलभराव हो गया। वहीं किसान रामगोपाल सिंह, महेंद्र सिंह, बृजेंद्र सिंह, मोहर सिंह, अबरार, हरश्चिंद्र उपाध्याय ने बताया कि तेज बारिश से तिली, उर्द, अरहर, ज्वार व बाजरा की फसल को नुकसान होने की संभावना है। वहीं भोगनीपुर चौराहा पर बारिश से हुए कीचड़ में लोगों व वाहन चालकों का निकलना मुश्किल हो गया।

बिजली गिरने से भैंस मरी
डेरापुर। बिजली गिरने से भैंस की मौत हो गई। सिंहुठा अहिरान गांव के रहने वाले पशुपालक कमल सिंह यादव की भैंस शुक्रवार की शाम गांव के बाहर जंगल में चर रही थी। तभी बारिश के दौरान तेज आवाज के साथ बिजली गिरने से भैंस चपेट में आ गईं और मौके पर मौत हो गई। पशुपालक ने घटना की सूचना क्षेत्रीय लेखपाल आस्था निगम को दी। तहसीलदार लाल सिंह यादव ने बताया कि लेखपाल व राजस्व निरीक्षक से रिपोर्ट मांगी गई है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed