फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Six vehicle owners paid their annual taxes at the fair, generating revenue of 4.67 lakh rupees.

Kanpur News: मेले में 6 वाहन स्वामियों ने जमा किया एक वर्षीय टैक्स, 4.67 लाख मिला राजस्व

Sat, 21 Feb 2026 02:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Six vehicle owners paid their annual taxes at the fair, generating revenue of 4.67 lakh rupees.
कानपुर। संभागीय परिवहन कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित परिवहन मेले में बड़ी संख्या में ट्रांसपोर्टरों, वाहन स्वामियों और डीलरों ने प्रतिभाग किया। मेले में वाहन स्वामियों को वन टाइम टैक्स जमा करने की योजना, ट्रैफिक के नियम, कर भुगतान प्रक्रिया और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। यहां वाहन स्वामियों ने अपने वाहनों का एक वर्षीय कर जमा कराया, जिससे लगभग 4.67 लाख रुपये राजस्व प्राप्त हुआ।
विज्ञापन


कई ट्रांसपोर्टरों ने अपनी-अपनी समस्याओं को भी साझा किया जिसका समाधान करने का अधिकारियों ने आश्वासन भी दिया। मेले में एआरटीओ प्रशासन आलोक कुमार ने बताया कि विभाग में पंजीकृत व्यवसायिक वाहनों की तरह खरीदते एकमुश्त टैक्स यानी वन टाइम टैक्स जमा करना होगा। ये व्यवस्था जनवरी से लागू कर दी गई है। अधिकारियों ने उनकी शंकाओं का समाधान करते हुए नियमों की जानकारी दी। यही नहीं अधिकारियों ने परिवहन मेले के दौरान 81 वाहन स्वामियों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया। इस मौके पर आरआई संतोष कुमार, आकांक्षा सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed