फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन में रिश्वत लेने पर तीन दरोगाओं समेत छह निलंबित, हरदोई, फर्रुखाबाद, औरैया में हुई कार्रवाई

Sat, 18 Apr 2020 02:30 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 18 Apr 2020 02:30 AM IST
विज्ञापन
Six suspended including three sub inspector upon taking bribe in lockdown
औरैया में लॉकडाउन के दौरान चेकिंग करती पुलिस - फोटो : amar ujala
हरदोई, फर्रुखाबाद और औरैया में लॉकडाउन के दौरान पुलिस को वसूली करना महंगा पड़ गया। लॉकडाउन के दौरान लोगों से अवैध वसूली करने और पास होने के बावजूद चालान करने पर तीन दरोगाओं और तीन सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है, जबकि एक सिपाही और दीवान को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

 
Six suspended including three sub inspector upon taking bribe in lockdown
औरैया में चेकिंग करती पुलिस - फोटो : amar ujala
हरदोई के संडीला स्थित फैक्टरी से आवश्यक सेवाओं का माल गाजियाबाद गया था। गुरुवार को गाजियाबाद से ट्रक वापस संडीला आ रहा था। हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर सरदारनगर के निकट बैरियर पर तैनात दरोगा अशोक कुमार, सिपाही मोहन सिंह, जितेंद्र कुमार और सूरज ने आवश्यक सेवाओं के लिए वाहन संबद्ध होने के अभिलेख और पास दिखाए जाने के बावजूद ट्रक का चालान कर दिया।

 
Six suspended including three sub inspector upon taking bribe in lockdown
फतेहपुर में चेकिंग करती पुलिस - फोटो : amar ujala
फैक्टरी के अधिकारियों से जानकारी मिलने पर एसपी अमित कुमार ने दरोगा समेत तीनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया। फर्रुखाबाद में 11 अप्रैल को जनपद शाहजहांपुर थाना अल्लाहगंज के गांव जिलोआ निवासी अजीत कुमार मिश्रा अपने बीमार पिता राकेश बाबू मिश्रा को बाइक पर बैठाकर डॉक्टर को दिखाने शहर के कादरीगेट स्थित नर्सिंग होम जा रहे थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Six suspended including three sub inspector upon taking bribe in lockdown
चेकिंग के दौरान पुलिस - फोटो : amar ujala
डबरी बैरियर पर दरोगा विवेक कुमार सिंह ने पिता के इलाज से संबंधित कागजात दिखाए जाने के बावजूद अभद्रता की सौ रुपये लेकर जाने दिया। डॉक्टर की सलाह पर अजीत ने यूपी 112 पर शिकायत दर्ज कराई। सीओ अमृतपुर राजवीर सिंह ने जांच में शिकायत सही पाई। इसपर पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल मिश्रा ने दरोगा विवेक कुमार सिंह को निलंबित कर दिया।

 
विज्ञापन
Six suspended including three sub inspector upon taking bribe in lockdown
चेकिंग के दौरान पुलिस - फोटो : amar ujala
औरैया में आवास विकास के पास रहने वाले प्रकाश नारायण पुत्र मुखराम से 14 अप्रैल की सुबह बाइक सवार पुलिसकर्मियों ने दुकान की तलाशी के दौरान बीड़ी का पैकेट मिलने पर दो हजार रुपये की मांग की। इसके बाद पुलिस कर्मी पांच सौ रुपये की वसूली कर ले गए। दुकानदार ने दुकान के तख्ते पर -लॉकडाउन के नाम पर पुलिस लोगों की सुरक्षा न करके उन्हें लूट रही है-लिख दिया था।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed