फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Six lakh smart prepaid meters will be installed in industrial and residential areas in Kanpur

Kanpur: औद्योगिक और आवासीय क्षेत्रों में लगेंगे छह लाख स्मार्ट प्रीपेड मीटर, निजी कंपनी को दी गई जिम्मेदारी

Thu, 01 Feb 2024 09:50 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 01 Feb 2024 09:50 AM IST
सार

Kanpur News: शहर के औद्योगिक और आवासीय दोनों क्षेत्रों में छह लाख स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जाएंगे। सबसे पहले कार्यालयों, औद्योगिक क्षेत्रों के मीटर बदले जाएंगे। इसके लिए निजी कंपनी को जिम्मेदारी दी गई है। स्मार्ट मीटर एक किलोवाट से लेकर 100 किलोवाट तक के हैं।

विज्ञापन
Six lakh smart prepaid meters will be installed in industrial and residential areas in Kanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में बिजली चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए शहर में जल्द छह लाख स्मार्ट प्रीपेड मीटर और लगाए जाएंगे। ये मीटर औद्योगिक और आवासीय दोनों ही क्षेत्रों में लगाए जाएंगे। इस बार अधिक किलोवाट क्षमता के औद्योगिक मीटर भी शामिल हैं। इस काम के लिए निजी कंपनी को जिम्मेदारी दे दी गई है।

विज्ञापन

इसका एक कार्यालय केस्को और दूसरा दक्षिणांचल विद्युत निगम में बनाया जाएगा।  अब तक शहर में करीब एक लाख 56 हजार स्मार्ट प्रीपेड मीटर लग चुके हैं।प्रीपेड स्मार्ट मीटर को मोबाइल फोन की तरह रिचार्ज किया जा सकेगा। अभी घरेलू जरूरतों के लिए सबसे कम एक किलोवाट के मीटर लगाए गए हैं।

विज्ञापन

वहीं, औद्योगिक उपयोग के लिए 25 किलोवाट क्षमता के मीटर लगाए गए हैं। नए स्मार्ट मीटर का सबसे अधिक फायदा उद्योगों को होगा। केस्को एमडी सैमुअल पॉल एन के मुताबिक नए स्मार्ट मीटर एक किलोवाट से लेकर 25, 50 और 100 किलोवाट के रहेंगे। इनकी बुकिंग जल्द ही शुरू हो जाएगी। सबसे पहले कार्यालयों, औद्योगिक क्षेत्रों में मीटर लगाए जाएंगे।

स्मार्ट मीटरों से सिक्योरिटी सिस्टम होगा बेहतर
केस्को में एकीकृत राजस्व प्रबंधन प्रणाली लागू हो गई है, जिससे किसी भी बिजली निगम में उपभोक्ता बिल जमा कर सकेंगे। इससे मॉनीटरिंग करना आसान हो जाएगा। केस्को के अधिकारी रेवेन्यू पर नजर रख सकेंगे। इसमें सिक्योरिटी सिस्टम बेहतर रहेगा। किसी भी तरह की सेंधमारी नहीं हो सकेगी। साइबर अपराधी हैक नहीं कर पाएंगे।

विज्ञापन

केबल, ट्रांसफार्मर, सबस्टेशन के अपग्रेडेशन पर केस्को खर्च करेगा 40 करोड़
केस्को की ओर से बिजनेस प्लान 2024-25 के लिए बुधवार को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की बैठक की गई। इसमें 40 करोड़ रुपये के प्रस्ताव पेश किए गए हैं, जिस पर सैद्धांतिक सहमति मिल गई है। केस्को बिजली तंत्र की सुधार की दिशा में इस बजट को खर्च करेगा। बोर्ड के अधिकारियों ने प्रस्ताव की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

बैठक में केस्को ने रखे प्रस्ताव, बोर्ड ने मांगी विस्तृत रिपोर्ट
केस्को को बिजनेस प्लान के तहत 40 करोड़ का बजट मिला है। इस राशि को खर्च करने के लिए विभाग की ओर से 258 प्लान तैयार किए गए। इसमें ट्रांसफार्मर का रखरखाव, केबल को बदलना, सबस्टेशन का अपग्रेडेशन आदि शामिल है। केस्को के पीआरओ श्रीकांत रंगीला के मुताबिक प्रस्ताव के अनुसार विस्तृत रिपोर्ट देने के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया है।

ये प्रस्ताव रखे गए
बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई। अधिकारियों के मुताबिक इसमें पेश किए गए प्रस्ताव के अनुसार 6.27 करोड़ रुपये से 33 केवी लाइन की अंडरग्राउंड केबल का काम, 11 केवी वीसीबी, 33 केवी कंट्रोल पैनल, लाइन आइसोलेटर, बैटरी चार्जर आदि के 18 काम होने हैं। 3.68 करोड़ से 11 केवी लाइन की मरम्मत, रि-कंडक्टरिंग, बाइफरकेशन के 15 कार्य प्रस्तावित हैं। 5.66 करोड़ से एलटी लाइन ठीक करने, नए सर्किट, जर्जर एबीसी को बदलने समेत 67 कार्य शामिल हैं। इसके साथ ही 15.11 करोड़ से 250 केवीए क्षमता के 125 ट्रांसफार्मर लगने, 3.24 करोड़ से उपकेंद्र का रिनोवेशन, फायर वॉल, कंट्रोल रूम समेत आठ कार्य, 4.23 करोड़ से आईटी सेल के कार्य का प्रस्ताव रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed