फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Six lakh cash and jewelery stolen from home

घर से छह लाख नकद व जेवर चोरी

Tue, 20 Jul 2021 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Six lakh cash and jewelery stolen from home
कानपुर देहात। अकबरपुर के बलिहारा गांव में रविवार रात पूर्व प्रधान के घर में चोरी हो गई। चोरों ने घर में सो रहे लोगों के कमरों के दरवाजे बाहर से बंद कर दिए। सुबह नींद खुलने पर घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने गांव के प्रधान के पति समेत पांच लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि चोर साढ़े छह लाख रुपये नकद व तीन लाख के जेवरात ले गए।
विज्ञापन

बलिहारा गांव के पूर्व प्रधान धीरेंद्र सिंह यादव ने पुलिस को बताया कि रविवार की रात घर के लोग रोज की तरह अपने-अपने कमरों में सो रहे थे। रात में चोर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए। इसके बाद जिन कमरों में लोग सो रहे थे उनके दरवाजे बाहर से बंद कर दिए गए। इसके बाद चोरों ने घर से साढ़े छह लाख रुपये नकद व तीन लाख के जेवर पार कर दिए।
विज्ञापन

रात करीब दो बजे नींद खुलने पर वह उठा तो दरवाजा बाहर से बंद मिला। इस पर पड़ोसियों को फोन करके बुलाया और दरवाजा खुलवाया। इस दौरान घर के अंदर सारा सामान बिखरा मिला। घर से एक अलमारी भी गायब थी। सोमवार सुबह घर से करीब छह सौ मीटर दूर खेतों में अलमारी, बक्सा व अटैची टूटी पड़ी मिली। चोर साढ़े छह लाख रुपये नगद, तीन लाख रुपये के जेवर चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व प्रधान ने गांव की प्रधान सरला देवी के पति रामजीवन, मदनू, ननखे, रंजीत, रिकूं समेत पांच लोगों पर चोरी का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर तुलसीराम पांडेय ने बताया कि पूर्व प्रधान की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। ग्रामीणों से पूछताछ में चुनावी रंजिश की भी बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed