{"_id":"5e6640bd8ebc3eeb6b667cd9","slug":"six-injured-in-collision-between-truck-and-dumpers-on-kanpur-sagar-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर-सागर मार्ग पर ट्रक और डंपर की भिड़ंत में छह घायल, तीन रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर-सागर मार्ग पर ट्रक और डंपर की भिड़ंत में छह घायल, तीन रेफर
Mon, 09 Mar 2020 06:49 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 09 Mar 2020 06:49 PM IST
विज्ञापन
ट्रक और डंपर में टक्कर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के घाटमपुर में सजेती थाना क्षेत्र के अनूपुर मोड़ पर सोमवार की दोपहर ट्रक और डंपर की भीषण टक्कर में दोनों वाहनों पर सवार छह लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी घाटमपुर पहुंचाया गया, जहां से डाॅक्टरों ने तीन घायलों को कानपुर रेफर किया है। डाॅक्टरों ने एक घायल की हालत चिंताजनक बताई।
मोहल्ला रमेड़ी-तरौस (हमीरपुर) निवासी अरुण कुमार (45) ने बताया कि सोमवार की दोपहर वह अपने डंपर में कबरई से पत्थर की डस्ट लादकर कानपुर की ओर जा रहा था। जैसे ही अनूपुर मोड़ के पास पहुंचा। तभी, सामने से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक से डंपर की टक्कर हो गई।
हादसे में दोनों वाहनों के चालकों के साथ ही उनमें सवार लोग घायल हो गए। जबकि, दोनों वाहनों के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। इस दौरान कानपुर-सागर राजमार्ग पर कुछ देर के लिए जाम भी लग गया। मौके पर मौजूद लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस और पीएनसी कर्मचारियों को देने के साथ ही ट्रक और डंपर में फंसे लोगों को बाहर निकालना शुरू किया।
विज्ञापन
इनमें गांव रीवन थाना मौदहा (हमीरपुर) निवासी अर्जुन (30) और उमाकांत (35) के अलावा ट्रक चालक ग्राम मसगवां थाना बिवांर (हमीरपुर) निवासी मनीराम (40), ग्राम पहाड़ी थाना मुस्करा (हमीरपुर) निवासी ईंट भट्ठा मजदूर प्रेमनरायण (52) और उसकी पुत्री पार्वती (23) के अलावा डंपर चालक अरुण कुमार समेत छह लोगों को सीएचसी घाटमपुर में भर्ती कराया गया, जहां से डाॅक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायलों को कानपुर रेफर कर दिया। डाॅक्टरों ने ट्रक चालक की हालत गंभीर बताई।