फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   six injured by bus

बहकी बस से छह घायल

Sun, 20 Dec 2015 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Sun, 20 Dec 2015 01:54 AM IST
विज्ञापन
six injured by bus
काकादेव में चेकिंग से बच कर भागी स्टूडेंटों से भरी एक इंजीनियरिंग स्कूल की बस ने एसओ काकादेव को रौंदने का प्रयास किया। उन्होंने किनारे कूदकर जान बचाई।
विज्ञापन


पुलिस ने बस को दौड़ाया तो बस ने गीता नगर क्रॉसिंग से लेकर नौ नंबर क्रॉसिंग तक आटो, बाइक सहित छह से अधिक वाहनों-लोगों को टक्कर मारी। कड़ी मशक्कत से पुलिस ने राहगीरों की मदद से नशे में धुत ड्राइवर को दबोचा।
विज्ञापन


काकादेव एसओ उदय यादव शनिवार देर शाम फोर्स के साथ हरि गर्ल्स हॉस्टल के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान वहां से गुजर रही बस को रोकने का प्रयास किया। बस ड्राइवर ने सड़क पर खड़े एसओ पर ही बस चढ़ाने का प्रयास किया। एसओ ने कूदकर जान बचाई और चुटहिल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर फोर्स के साथ बस का पीछा किया तो ड्राइवर ने और तेज बस भगा ली। बस ने गीता नगर क्रॉसिंग के पास सवारियों से भरी आटो को ठोंक दिया। जिसमें छह लोग घायल हो गए। बाइक सवार नानकारी निवासी श्रीकिशन (42) को भी टक्कर मार दी। जिससे वह उछलकर दूर गिरे और बस बाइक के नीचे फंस गई।

बस के नीचे फंसी बाइक काफी दूर तक घिसटती चली गई। पुलिस ने राहगीरों की मदद से बस ड्राइवर को नौ नंबर क्रॉसिंग के पास दबोचा। भीड़ ने नशे में धुत ड्राइवर को जमकर पीटा। ड्राइवर ने अपना नाम नागंेद्र बताया। पुलिस स्टूडेंटों से भरी बस थाने लेकर पहुंच गई।


सूचना के बाद भी देर शाम तक संस्थान की तरफ से कोई नहीं पहुंचा। पुलिस ने बस को कब्जे में लेने के साथ ही ड्राइवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे मेडिकल के लिए भेजा। बता दें कि कुछ दिन पहले बर्रा में भी डीपीएस स्कूल की एक बस में बाइक से टक्कर के बाद आग लग गई र्थी। बस में तीन बच्चे थे जो बाल-बाल बचे थे। इसके बाद आरटीओ ने स्कूल-कालेज की बसों का चेकिंग अभियान चलाने की बात कही थी लेकिन कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed