फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   six Hotels get kda notice

रॉयल क्लिफ समेत छह होटलों को केडीए का नोटिस

Sat, 10 Jan 2015 03:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Sat, 10 Jan 2015 03:22 AM IST
विज्ञापन
six Hotels get kda notice
केडीए ने शुक्रवार को रॉयल क्लिफ समेत छह और होटलों को नोटिस जारी कर सभी से दस्तावेज दिखाने के लिए कहा है। साथ ही उन नर्सिंगहोमों के खिलाफ भी अभियान शुरू किया गया है, जो सील बिल्डिंगों में चल रहे हैं।
विज्ञापन


‘अमर उजाला’ ने एक सप्ताह पहले लैंडमार्क समेत 10 बड़े होटलों को केडीए के नोटिस जारी करने के  मामले के साथ ही पूर्व में सील हो चुके होटलों, गेस्ट हाउसों के धड़ल्ले से चलने का मामला उजागर किया था।
विज्ञापन


इसके बाद केडीए के प्रवर्तन विभाग ने ऐसे पुराने मामलों की जांच - पड़ताल शुरू कर दी है। नक्शे के विपरीत अथवा अवैध रूप से बने होटलों के साथ ही अब नर्सिंगहोम के खिलाफ भी अभियान शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन विभाग के अधीक्षण अभियंता सरवत अली ने बताया कि स्वरूप नगर स्थित होटल रॉयल क्लिफ, होटल मंदाकिनी पैलेस, मैकराबर्टगंज स्थित केडी पैलैस, खलासी लाइन स्थित होटल विजय इंटरनेशनल, ग्वालटोली स्थित होटल दीप मयूर और परेड स्थित महादेवा होटल को नोटिस जारी किए गए हैं।


नोटिस जल्द सर्व करने के निर्देश दिए गए हैं। इन सभी से तीन दिन में जवाब मांगे गए हैं। इसी तरह जोनवार नर्सिंगहोम की सूची बनाई जा रही है।

यह भी जांच कराई जा रही है कि कौन - कौन से नर्सिंगहोम ऐसे हैं, जिन्हें निर्माण के दौरान सील किया गया था, पर उन्होंने सील तोड़कर उनका संचालन शुरू कर दिया।

सिविल लाइंस और काकादेव में ऐसे तीन नर्सिंगहोम का पता चला है। जल्द ही इन्हें और इस तरह के अन्य नर्सिंगहोमों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed