फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Six died and five injured in three road accidents in unnao

कोहरे का कहर: उन्नाव में तीन सड़क हादसों में छह की मौत, पांच घायल

Sat, 12 Dec 2020 09:53 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 12 Dec 2020 09:53 PM IST
विज्ञापन
Six died and five injured in three road accidents in unnao
सांकेतिक तस्वीर
उन्नाव जिले में शुक्रवार रात से सुबह तक तेज कोहरे ने जिले में कहर बरपाया। तीन सड़क हादसों में एक बच्चे समेत छह लोगों की मौत हो गई। दंपति व उनके बच्चे सहित पांच लोग घायल हो गए हैं। घायलों की हालत गंभीर है। बारासगवर में देर रात घने कोहरे में दो कारों में आमने-सामने टक्कर हो गई।
विज्ञापन


हादसे में एक ही गांव के तीन लोगों की मौत हो गई। एक की हालत गंभीर है। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर नवीन मंडी के पास आलू लदी ट्रैक्टर-ट्राली डंपर की टक्कर से पलट गई। हादसे में किसान और ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। हाईवे पर जाम के हालात बन गए।
विज्ञापन


पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनोें व सड़क पर फैली आलू को हटवा कर आवागमन बहाल कराया। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दंपति व दो बच्चे घायल घायल हो गए। सीएचसी में दस साल के बेटे को मृत घोषित कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसा-1
बारासगवर के मझिगवां के मजरा दलपतखेड़ा निवासी रामप्रताप के बेटे शिवम सिंह की बरात शुुक्रवार को शुक्लागंज गई थी। बारात में शामिल होने के लिए दूल्हे (शिवम) के बड़े चाचा सीआरपीएफ से सेवानिवृत्त शिवबाबू सिंह (63), छोटे चाचा राजकुमार सिंह (55), पड़ोसी प्रेमनाथ (55) और रामनरेश सिंह (58) कार से पहुंचे थे। देर रात घर लौटते समय धानीखेड़ा की ओर से आ रही स्कार्पियो से कार की टक्कर हो गई। हादसे में शिवबाबू सिंह, रामनरेश सिंह व प्रेमनाथ सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। राजकुमार सिंह को गंभीर हालत में सीएचसी बीघापुर पहुंचाया गया। वहां से परिजन कानपुर के निजी नर्सिंगहोम लेकर चले गए।

हादसा-2
माखी के रुपऊ गांव निवासी किसान राजेश शनिवार सुबह भतीजे मनीष के साथ खेत से बारों में आलू लदवाकर बिक्री के लिए ट्रैक्टर से हाईवे पर नवीन मंडी जा रहा था। ट्रैक्टर गांव का ही महेश यादव (38) चला रहा था। सुबह छह बजे ट्रैक्टर नवीन मंडी स्थल के निकट पहुंचा।

तभी पीछे से आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। ट्रैक्टर के नीचे दबकर चालक महेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।,महेश व मनीष गंभीर रूप से घायल हो गए। महेश की हालत गंभीर देख उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। दही चौकी के पास उसने भी दम तोड़ दिया। मनीष का इलाज चल रहा है। हादसे के बाद हाईवे पर एक घंटे जाम के हालात बने रहे। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों के साथ सड़क पर फैली आलू हटवाकर आवागमन शुरू कराया।

हादसा-3
बांगरमऊ के ग्राम देवरिया निवासी नरेंद्र पाल शुक्रवार को पत्नी प्रमिला, 10 वर्षीय बेटे सुधांशु व तीन वर्षीय बेटी अंशिका को लेकर बाइक से बेहटा मुजावर के कुमेरखेड़ा गांव निवासी मौसेरी साली की शादी में शामिल होने गया था। विवाह के बाद शनिवार दोपहर वह पत्नी और बच्चों को लेकर बाइक से घर लौट रहा था। लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर नेवलापुर गांव के पास लखनऊ की ओर से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया।

हादसे में बाइक सवार दंपति व दोनों बच्चे घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पहुंचाया। वहां डाक्टर ने सुधांशु (10) को मृत घोषित कर दिया। नरेंद्र, उसकी पत्नी प्रमिला व बेटी अंशिका घायल हो गई। ग्रामीणों ने लखनऊ मार्ग पर जाम लगाने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने समझाकर शांत कराया। हादसे के वक्त नरेंद्र हेलमेट लगाए था।

एक गांव के दो लोगों की मौत से कोहराम 
हाईवे पर हादसे में किसान राजेश व ट्रैक्टर चालक महेश यादव की मौत से कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार नवीन मंडी आलू ले जाने के लिए राजेश ने अजगैन के नंदकिशोर साहू का ट्रैक्टर भाड़े पर बुक किया था। इसे चलाकर गांव का महेश ले गया था। हादसे में राजेश की मौत से उसके 18 वर्षीय बेटे आशीष, बेटी अनामिका व पत्नी रामरानी का रोकर बुरा हाल है। ट्रैक्टर चालक महेश की मौत से तीन बेटे व दो बेटियों के अलावा अन्य परिजन बेहाल हैं।

आधा घंटे कार में फंसे लोग तड़पते रहे 
बारासगवर थाना क्षेत्र में हुए हादसे की जानकारी देकर ग्रामीण सिहर उठे। ग्रामीणों के अनुसार  स्कार्पियो की टक्कर से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उसमें सवार लोग आधा घंटा तक कार में फंसे रहे। पुलिस ने कार के दरवाजे काटकर सभी को बाहर निकाला।

मृतक शिवबाबू की मौत से पत्नी मिथलेश कुमारी, बेटा आलोक व बेटी सोनी का रोकर बुरा हाल है। वहीं प्रेमनाथ की मौत पर पत्नी कमला, दो बेटे कुलदीप, दिलीप और बेटी गुड़िया व मृतक रामनेश की पत्नी शिवकुमारी, बेटे सूरज व बेटी इंदू, पम्मी, संध्या समेत अन्य परिजन बदहवास हैं। मृतक शिवनाथ मौजूदा समय मेें परिवार के साथ लखनऊ इंद्रानगर में रह रहे थे। शादी की खुशियों में मातम छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed