फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   seven dead And three injured in Bus accident on Agra-Lucknow Expressway near Kannauj

यूपी: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, रोडवेज बस ने 9 युवकों को कुचला, 7 की मौत

Mon, 11 Jun 2018 11:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Updated Mon, 11 Jun 2018 11:38 AM IST
विज्ञापन
seven dead And three injured in Bus accident on Agra-Lucknow Expressway near Kannauj
मृतक सभी छात्र संतकबीरनगर के प्रेमादेवी इंटर कालेज से बीटीसी कर रहे थे
उत्तर प्रदेश में सुबह-सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक बस ने 9 छात्रों को कुचल दिया। घटना कन्नौज जिले के पास की है। घटना सुबह करीब साढ़े तीन बजे की है।
विज्ञापन


एक्सप्रेस वे पर बस ने 9 छात्रों को कुचल दिया। हादसे में 7 छात्रों ने अब तक दम तोड़ दिया है। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


तालग्राम और तिर्वा की पुलिस और क्षेत्राधिकारी कन्नौज मौके पर पहुंचे हैं। मृतकों में विजय कुमार पुत्र हीरालाल, महेश कुमार गुप्ता पुत्र कृष्णमुरारी गुप्ता, अभय प्रताप सिंह पुत्र देवेन्द्र कुमार सिंह, मिथिलेश कुमार पुत्र राजेन्द्र प्रसाद, विशाल कुमार पुत्र प्रकाश चन्द्र, जितेंद्र कुमार यादव पुत्र यशवंत यादव, सतीश पुत्र रामफेर शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कैलाशी देवी केशव प्रसाद बीटीसी कॉलेज बदरा, खजनी (गोरखपुर) और प्रेमादेवी इंटर कॉलेज (संत कबीरनगर) की 12 बसों से करीब 500 छात्र-छात्राएं हरिद्वार जा रहे थे।

कन्नौज के पास छात्रों की बस बस का डीजल खत्म हो गया। जिसकी वजह से बसों के एक्सप्रेस वे पर खड़ा कर दिया। कुछ छात्र बसों से उतरकर एक्सप्रेस वे के आसपास खड़े हो गए।

इसी दौरान कन्नौज के तालग्राम के पास रोडवेज बस अनियंत्रित हो गई और उसने 9 छात्रों को कुचल दिया। इस दुर्घटना में 7 छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक सभी छात्र संतकबीरनगर के प्रेमादेवी इंटर कालेज से बीटीसी कर रहे थे। घायल छात्रों को कन्नौज मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। 

डीएम रविंद्र कुमार और एएसपी केशव चंद्र गोश्वामी घायलों से मिलने मेडिकल कॉलेज पहुंचे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed