{"_id":"686c293f831895dd5f01a6c7","slug":"six-day-training-on-mushroom-production-started-at-csas-mushroom-production-center-kanpur-news-c-12-1-knp1051-1177900-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: सीएसए में मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: सीएसए में मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण शुरू
विज्ञापन
सीएसए के मशरूम प्रशिक्षण शिविर में शामिल सदस्य ।
- फोटो : सीएसए
कानपुर। सीएसए के मशरूम उत्पादन केंद्र में छह दिवसीय मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण शुरू हुआ। प्रशिक्षण प्रभारी डॉ. एसके विश्वास ने बताया कि इसका उद्देश्य युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान कर आत्मनिर्भर बनाना है।
प्रशिक्षण में 55 प्रशिक्षार्थियों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. नौशाद खान ने किया। उन्होंने कहा कि मशरूम उत्पादन लाभदायक कृषि उद्यम है।
इसमें कम लागत और कम जगह में अच्छी कमाई की जा सकती है। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षुओं को मशरूम की विभिन्न किस्मों, कम्पोस्ट तैयार करने, बीज बोने, रखरखाव, कटाई और विपणन की पूरी प्रक्रिया का व्यावहारिक ज्ञान दिया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण का लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों में कौशल विकास के माध्यम से गरीबी उन्मूलन और आर्थिक सशक्तीकरण को बढ़ावा देना है।