{"_id":"6106e76686255b38ff5e382c","slug":"six-bank-lockers-of-snk-group-owners-seized","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी कार्रवाई: एसएनके समूह के मालिकों के छह बैंक लॉकर सीज, चार सौ करोड़ के अघोषित कारोबार का हो चुका है खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ी कार्रवाई: एसएनके समूह के मालिकों के छह बैंक लॉकर सीज, चार सौ करोड़ के अघोषित कारोबार का हो चुका है खुलासा
Mon, 02 Aug 2021 12:11 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 02 Aug 2021 12:11 AM IST
सार
वहीं एसएनके ग्रुप से शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान की कंपनी का कनेक्शन सामने आने के बाद अफसर इस कंपनी पर भी विशेष निगाह रखेंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पान मसाला बनाने वाले एसएनके ग्रुप के यहां लगातार पांच दिन तक जांच करने के बाद आयकर विभाग की टीमें लौट आई हैं। ग्रुप के मालिकों के दिल्ली और कानपुर में मिले छह बैंक लॉकरों को टीम ने सीज कर दिया है। बुधवार को इन्हें खोलकर जांच पड़ताल शुरू की जा सकती है।
वहीं एसएनके ग्रुप से शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान की कंपनी का कनेक्शन सामने आने के बाद अफसर इस कंपनी पर भी विशेष निगाह रखेंगे। प्रधान आयकर निदेशक जांच के निर्देश पर आयकर विभाग की अलग-अलग टीमों ने बुधवार सुबह एसएनके समूह के मालिकों नवीन कुरेले और प्रवीण कुरेले के कानपुर स्थित आवास, गोदाम, फैक्ट्री के अलावा दिल्ली में सात जगह, उरई, नोएडा में एक साथ 19 ठिकानों पर छापेमारी की थी।
समूह का चार सौ करोड़ के अघोषित कारोबार का खुलासा हो चुका है। इसके अलावा सात किलो सोना और 52 लाख रुपये कैश भी मिल चुका है। मालिकों के दिल्ली स्थित आवासों से डेढ़ दर्जन से अधिक संपत्तियों के दस्तावेज मिले थे। अब इन संपत्तियों की छानबीन शुरू हो गई है।
विज्ञापन
क्रेता-विक्रेता आदि का पता लगाया जा रहा है। जांच में सामने आया है कि तीन साल के भीतर ही समूह ने 115 बोगस कंपनियों के जरिये रियल इस्टेट कारोबार में 226 करोड़ और 110 करोड़ रुपये पान मसाला के कारोबार में लगाए गए हैं।
समूह की एजे सुगंधी कंपनी में पार्टनरशिप रखने वाली एसीई इंफ्रासिटी के 11 आवासीय और छह व्यावसायिक समेत 17 प्रोजेक्ट दिल्ली और एनसीआर में चल रहे हैं। कंपनी का कार्यालय नोएडा में है। इसी कंपनी से गौरी खान की कंपनी का कनेक्शन मिला है। यह कंपनी इंटीरियर डेकोरेटर और डिजाइनिंग का काम देखती थी।