{"_id":"5f12b574d67f2f11071d1647","slug":"sit-stf-and-forensic-team-reached-to-recreate-crime-scene-of-vikas-dubey-encounter","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विकास दुबे के एनकाउंटर का क्राइम सीन रिक्रिएट करने पहुंची एसआईटी एसटीएफ और फोरेंसिक टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास दुबे के एनकाउंटर का क्राइम सीन रिक्रिएट करने पहुंची एसआईटी एसटीएफ और फोरेंसिक टीम
Sat, 18 Jul 2020 02:10 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 18 Jul 2020 02:10 PM IST
विज्ञापन
kanpur encounter
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में सचेंडी थाने से दो सौ मीटर आगे हाईवे किनारे जिस जगह पर गाड़ी पलटने के बाद पुलिस और विकास की मुठभेड़ हुई थी आज वहां एसआईटी फोरेंसिंक और यूपी एसटीएफ जांच के लिए पहुंची। जहां विकास दुबे के एनकाउंटर के क्राइम सीन को रिक्रिएट किया गया।
विकास दुबे एनकाउंटर मामले में शनिवार को बिकरू कांड की जांच के लिए गठित एसआईटी, यूपी एसटीएफ और फोरेंसिक टीम मुठभेड़ वाली जगह पहुंची। सबसे पहले टीम ने जिस जगह पर एसटीएफ की कार पलटी थी उस सीन को दोहराया। कार पलटने के बाद कैसे विकास दुबे पुलिस की पिस्टल छीन कर खेत की ओर भागा और फिर पुलिस पर फायरिंग की। उसके बाद किस तरह एसटीएफ की टीम ने विकास की घेराबंदी करके उसको ढेर किया यह सीन वहां पर रीक्रिएट किया गया।
इससे पहले बिकरू कांड में शुक्रवार को एसआईटी (विशेष जांच दल) पुलिस और फोरेंसिक टीम के साथ विकास दुबे के घर पहुंची थी। टीम ने विकास दुबे के घर के साथ आसपास के इलाके का भी निरीक्षण किया था। इस दौरान फोरेंसिक टीम ने मुठभेड़ स्थल से अहम साक्ष्य भी जुटाए थे। क्राइम सीन को रीक्रिएट किया गया था।

एसआईटी ने आठ पुलिस कर्मियों की मौत के बाद बदमाश जिस रास्ते से भागे उस रास्ते का भी निरीक्षण किया था। इसके बाद टीम काशीनाथ पुरावा पहुंची। यहां आठ पुलिस कर्मियों की मौत के बाद पुलिस ने एनकाउंटर में विकास दुबे के मामा अतुल दुबे और प्रेम प्रकाश मार गिराया था।
बता दें कि बिकरू गांव में दो जुलाई की रात को विकास दुबे के घर दबिश देने गई पुलिस की टीम पर घातलगाकर बैठे बदमाशों ने हमला कर दिया था। जिसमें सीओ सहित आठ पुलिस कर्मी शहीद हो गए। पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई कर विकास दुबे के पांच साथियों को मुठभेड़ में मार गिराया।
वहीं यूपी एसटीएफ ने विकास के 12 साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। नौ जुलाई की सुबह उज्जैन से कानपुर लाते समय विकास की कार पलट गई। इस दौरान उसने सिपाही की पिस्टल छीन कर भागने की कोशिश की पर पुलिस ने मुठभेड़ में विकास को भी मार गिराया। इस पूरे मामले की जांच के लिए एसआईटी और जांच आयोग का गठन हुआ है।