फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   SIT reaches Hamirpur to investigate Amar Dubey encounter, will inspect the scene of the incident

अमर दुबे एनकाउंटर की जांच के लिए हमीरपुर पहुंची एसआईटी, घटनास्थल का करेंगे निरीक्षण

Mon, 14 Sep 2020 02:29 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 14 Sep 2020 02:29 PM IST
विज्ञापन
SIT reaches Hamirpur to investigate Amar Dubey encounter, will inspect the scene of the incident
जांच के लिए हमीरपुर पहुंची एसआईटी - फोटो : amar ujala
बिकरू कांड में आरोपी विकास दुबे के भतीजे अमर दुबे के एनकाउंटर की जांच करने एसआईटी टीम हमीरपुर पहुंची। टीम अभी मौदहा बांध के निरीक्षण गृह में मौजूद है। डीएम ज्ञानेश्वर त्रिपाठी व एसपी नरेंद्र कुमार सिंह ने एसआईटी से मुलाकात की। कुछ ही देर में एनकांउटर स्थल पर पहुंचकर एसआईटी अमर दुबे एनकाउंटर की जांच करेगी। टीम में सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज बीएस चौहान, रिटायर्ड डीजीपी केएल गुप्ता और हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस शोभित अग्रवाल शामिल हैं।
विज्ञापन


ये है पूरा मामला
बता दें कि दो जुलाई की रात को बिकरू गांव में विकास दुबे के घर दबिश देने पहुंची पुलिस की टीम पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने हमला कर दिया था। जिसमें सीओ देवेंद्र मिश्रा सहित आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। अमर दुबे भी इस वारदात में शामिल था। यूपी एसटीएफ ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए विकास दुबे सहित उसके पांच साथियों को मुठभेड़ में मार गिराया था।
विज्ञापन


बिकरू कांड के बाद  हुई कार्रवाई में अमर दुबे को हमीरपुर में मारा गया था। अभी तक पुलिस इस मामले में 21 लोगों को जेल भेज चुकी है। विकास के सात साथी सरेंडर कर चुके हैं। वहीं इस घटना में शामिल कुछ बदमाश अभी तक फरार चल रहे हैं। जिन्हें ढूंढने के लिए यूपी एसटीएफ की कई टीमें लगी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed